Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

पेट्रोल पंप पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

  • मोदीपुरम हाइवे पर स्थित है पेट्रोल पंप, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस मौके पर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पावलीखास निवासी दुर्गा प्रसाद का बेटा बंटी प्रजापति (35) टेंट का काम करता था। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे उसका खून से लथपथ शव मोदीपुरम स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप पर मिला। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचे पावलीखास निवासी कुलदीप ने मृतक की शिनाख्त की, जिसके बाद मौके पर मृतक का भाई जॉनी वह अन्य परिजन पहुंच गए। पुलिस ने पहले युवक को एसडीएस ग्लोबल में भर्ती कराया, लेकिन जबकि घायल दम तोड़ चुका था। मृतक बंटी चार भाइयों में दूसरे नंबर पर आता है। सबसे बड़ा सोनू दूसरे नंबर पर बंटी तीसरे नंबर पर जॉनी और चौथे नंबर पर मोहित है। पिता दुर्गा प्रसाद हलवाई का काम करते है और मां बाशा गांव में ही रहती है। बंटी की पत्नी महेंद्री के दो बच्चे हैं।

15 9

बेटा वंश और बेटी रितिका है। वह पिछले करीब पांच साल से अपने भाई के परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में ही रहती है। शव खून से लथपथ मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। काफी खून उसका बह गया था। शर्ट के बटन भी फटे हुए थे। जिससे लग रहा है कि मारपीट के बाद में उसकी हत्या की गई है। मृतक के हाथ पर बीएसपी लिखा हुआ था। उसके बाद ही उसकी पहचान हुई। गांव के ही ग्रामीण ने शिनाख्त की है।

पुलिस कर ही मामले की जांच

हत्या किस वजह से की गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है। अभी तक प्रथम दृष्टया मामला शराब पीने के दौरान हुई मारपीट का सामने आ रहा है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी हत्या का स्पष्ट कारण नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी। -जयप्रकाश, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम

हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कंकरखेड़ा: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आर्क सिटी कॉलोनी के सामने सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने सड़क पर पड़े शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। हाइवे पर लगे जाम को भी खुलवा दिया गया। देर शाम तक मरने वाली की कोई शिनाख्त नहीं पाई है। पुलिस पहचान करने में लगी है।

ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

दौराला: दादरी में रेलवे फाटक पार करने के दौरान साइकिल सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नंगली गांव निवासी धर्मवीर 55 वर्ष लगभग पिछले 22 वर्ष से दादरी गांव स्थित स्वामी ब्रिजानंद इंटर कॉलेज में अंग्रेजी का विषय पढ़ाते थे। वह कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक के रूप में तैनात थे। उनके एक बेटा व तीन बेटी है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।

रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह साइकिल पर सवार होकर कॉलेज आ रहे थे। दादरी रेलवे फाटक पर पहुंचने के बाद ट्रेन जाने के दौरान वह इंतजार करने लगे। ट्रेन के जाने के बाद वह फाटक पार करने लगे, इसी बीच दूसरी दिशा से शालीमार एक्सप्रेस आ गई। शालीमार की चपेट में आने के कारण शिक्षक धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर कॉलेज में भी शोक की लहर दौड़ गई और कॉलेज की छुट्टी कर दी गई।

फफंूड़ा में महिला की हत्या कर शव फेंका

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र फफंूड़ा कट के समीप अज्ञात लोगों ने एक महिला की हत्या कर शव को सड़क पर डाल दिया और फरार हो गए। सड़क पर शव पड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने जांच पड़ताल कर लोगों से महिला की शिनाख्त का प्रयास किया। महिला की उम्र 45 के आसपास की है। उसकी गर्दन व अन्य शरीर के भागों पर चोटों के निशान मिले हैं। जिसके चलते संभावना प्रतीत होती है कि अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के इरादे से इसे यहां फेंक दिया। पुलिस शव मिलने के बाद गहनता से जांचपड़ताल में जुट गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img