Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

जन्मदिन पार्टी में हाइवे पर युवकों ने की हवाई फायरिंग

  • सूचना पर दौड़ी पुलिस, चार युवक लिए हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: हाइवे पर सोमवार शाम जन्मदिन मना रहे युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।

थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित डिफेंस एवक्लेव के पीछे हाइवे की तरफ एलआईसी का ग्राउंड बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एलआईसी ग्राउंड पर सोमवार शाम एक दर्जन से ज्यादा युवक जन्मदिन मना रहे थे। जन्मदिन मना रहे युवक गाड़ियों की डिग्गी खोलकर तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। जिस पर सभी युवक नाच गाना कर रहे थे। युवक आने जाने वालों से गाली-गलौज कर रहे थे।

विरोध करने पर राहगीरों से मारपीट पर उतारू हो गए थे। इसी बीच जन्मदिन मना रहे युवकों में से एक युवक ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में रह रहे लोगों के होश उड़ गए। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर जन्मदिन मना रहे युवक इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को धर दबोचा। पुलिस चारों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस को मौके से कोई खोखे बरामद नहीं हुए हैं। फायरिंग की जांच पड़ताल कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवक का जन्मदिन था। दारोगा का पुत्र है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है।

प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों पर चला पुलिस का चाबुक

शहर में गैर कानूनी तरीके से चल रही प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिये पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया है। इस कड़ी में तीन एजेंसियों के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक अपराध और नोडल अधिकारी पसारा सेल के निर्देशन में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों की चेकिंग के लिए मेरठ में अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के फर्जी तरीके से क्षेत्रान्तर्गत थाना परतापुर चौधरी सिक्योरिटी सर्विस रिठानी पीर के सामने की डायरेक्टर अनिता, स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स सिक्योरिटी सर्विस दुकान नंबर चार धर्म मार्केट रिठानी पीर के पास दिल्ली रोड की डायरेक्टर अरुण वर्मा और पैंथर सिक्योरिटी सर्विस शताब्दी नगर थाना परतापुर डायरेक्टर अंशु के नाम से बिना पसारा लाइसेंस के सिक्योरिटी एजेंसी का संचालित करता हुआ पाया गया। थाना परतापुर में उपरोक्त के विरुद्ध बिना पसारा लाइसेंस के सिक्योरिटी एजेंसी संचालन कराये जाने पर धारा 4/20 प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण अधिनियम 2005 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

जमीनी विवाद में महिला पर चाकुओं से हमला

परतापुर: सौलाना गांव में सोमवार अपराह्न जमीनी विवाद के चलते परिवार के लोगों ने एक राय होकर दूसरे पक्ष की महिला पर चाकुओं से हमला बोल दिया। महिला को सीएचसी भूड़बराल उपचार के लिए भेजा। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोलाना निवासी नाजिम पत्नी रियाज का शोएब पुत्र मुस्तकीम व रिजवान से जमीनी विवाद चल रहा था।

विवाद के चलते मुस्तकीम की पत्नी मुशायदा बेटी उजमा व भूरी से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें चाकू चले। कई चाकू नाजिम को लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और नाजिम को सीएचसी उपचार के लिए भेजा। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला के देवर फहमान ने नामजद तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img