Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

चंडी देवी मंदिर में युवकों ने पिस्टल लहराई

  • मंदिर कमेटी ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी मैदान में स्थित चंडी देवी के मंदिर में बीती देर रात होंडा सिटी कार से दो युवक उतरे और पिस्टल लहराते हुए मंदिर के अंदर गए। इसका वीडियो वायरल होते ही मंदिर कमेटी के लोगों में हड़कंप मच गया और एसएसपी से मिले और आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने एसएसपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वीडियो भी उपलब्ध करा दी है।

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि होंडा सिटी कार चंडी देवी मंदिर के पास जाकर रुक जाती है और उसमें से पहले एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर निकलता है। तभी पीछे से दूसरा युवक भी आ जाता है। दोनों युवक बेखौफ मंदिर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और थोड़ी देर बाद मंदिर से निकल कर चले जाते हैं।

सुबह जब मंदिर कमेटी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो असलहाधारी युवक मंदिर में देखे तो हड़कंप मच गया। तभी वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद मंदिर कमेटी के लोग एकत्र हुए और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिले और पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर नौचंदी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा है।

आखिर हथियार लहराने वाले युवक कौन थे? कहीं किसी गिरोह के सदस्य तो नहीं थे? इसकी छानबीन पुलिस कर रही हैं। अभी पुलिस को पता नहीं चला है कि आखिर हथियार लहराने वाले युवक कौन थे तथा उनका उद्देश्य क्या था? मंदिर में पहुंचकर ही हथियार क्यों लहराये? इन तमाम सवालों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही हैं।

पुलिस पता कर रही है कि आखिर हथियार लहराने वाले युवक कौन थे? मंदिर में ही हथियार क्यों लहराये गए? इसके पीछे क्या वजह रही होगी? इसकी पुलिस छानबीन करने में जुट गई हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img