- वार्ड-13 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद समर्थित प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद समर्थित प्रत्याशी ममता किशोर ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। वहां पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद समर्थित प्रत्याशी ममता किशोर व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयकिशोर का लधवाडी, सरूरपुर, बाघू, संतोषपुर, सिसाना, निवाडा, गौरीपुर, बाघू आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत हुआ।
रालोद सुप्रीमो अजित सिंह व युवा नेता जयंत चौधरी ने हमेशा जनपद का विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे। वह जीत दर्ज करने के बाद यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर लेखराज, रमेश त्यागी, कौशिन्द्र, हितेश, अजय, रामवतार चेयरमैन, नवाब अहमद हमीद, परवन्द्रिर, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।

