Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा के लिए वोटिंग जारी, महाराष्ट्र में 143 विधायकों ने किया मतदान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में चार राज्यों की 16 सीटों पर मतदान जारी है। महाराष्ट्र में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मतदान से ठीक पहले शिवसेना गठबंधन को अपना समर्थन देकर सभी को चौंका दिया है। वहीं हरियाणा में भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को मैदान में उतार कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। राजस्थान में भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा का समर्थन किया है। इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस ने जयराम रमेश, मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है।

10:53 AM, 10-JUN-2022
महाराष्ट्र: डेढ़ घंटे में 50 फीसदी मतदान
महाराष्ट्र में शुरुआती 1.5 घंटे में 50 फीसदी मतदान हो चुका है। 143 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 60 से ज्यादा और कांग्रेस के 20 विधायकों ने अब तक वोट डाला है।

10:43 AM, 10-JUN-2022
स्ट्रेचर पर वोट डालने पहुंचे भाजपा विधायक

41 4

10:33 AM, 10-JUN-2022
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी जयपुर पहुंचे
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भाजपा का एक उम्मीदवार है जिसकी जीत तय है, सरप्लस वोट निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को दिए जाएंगे। किसी चमत्कार के सवाल पर तोमर ने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं जो कल क्या होगा ये बता सकूं, हम अपने सरप्लस वोट निर्दलीय को दे सकते हैं। बाकी उनको कौन समर्थन देता है उसके विषय में सुभाष चंद्रा ही जानते होंगे।

10:13 AM, 10-JUN-2022
शिवसेना पर भड़की मनसे
महाराष्ट्र विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने शिवसेना पर हमला बोला है। मनसे ने कहा, शिवसेना ने ओवैसी से समर्थन लिया, इससे उनका हिंदुत्व उजागर हो गया है। वे निजाम के वंशजों से भी समर्थन लेने में नहीं हिचकिचाते हैं।

09:59 AM, 10-JUN-2022
कर्नाटक सीएम ने भी डाला वोट

42 5

09:57 AM, 10-JUN-2022
भाजपा के दबाव में काम कर रही ईडी- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, नवाब मलिक और अनिल देशमुख को संविधान ने अधिकार दिया है कि वो विधानसभा में अपना वोट दें। अभी वे दोषी साबित नहीं हुए हैं, मामला चल रहा है फिर भी अगर उनको रोका गया है तो इसका मतलब है कि किस दबाव में केंद्रीय एजेंसी काम कर रही है।

09:47 AM, 10-JUN-2022
एमआईएमआईएम और सपा हमारे साथ
राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान शुरू हो गए हैं। इस बीच राज्य सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा, महा विकास अघाड़ी को और विधायकों का समर्थन मिला है। एआईएमआईएम और सपा हमेशा हमारे साथ रहे हैं। एमवीए के सभी उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। आज सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

09:40 AM, 10-JUN-2022
हरियाणा विधानसभा में हो रहा मतदान

43 2

09:35 AM, 10-JUN-2022
बसपा से कांग्रेस में आए छह विधायकों ने किया मतदान
बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए सभी छह विधायकों ने भी मतदान किया है। इन विधायकों में जोगिंदर आवाना, संदीप यादव, लाखन मीना, वाजिद अली, दीप चंद खेरिया व राजेंद्र गुडा शामिल हैं। उन्होंने कहा, हमारे 13 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ हैं। हमारे पास 126 वोट हैं और कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे।

09:18 AM, 10-JUN-2022
राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट

राजस्थान में राज्ससभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे पहले वोट डाला है। राजस्थान में भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन देकर मुकाबले को रोचक कर दिया है।

09:13 AM, 10-JUN-2022
संजय राउत ने किया जीत का दावा

44 3

महाराष्ट्र में ओवैसी ने एमवीए को समर्थन देकर बड़ा दांव खेल दिया है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास पर्याप्त समर्थन है।

09:01 AM, 10-JUN-2022
फडणवीस पहुंचे विधानसभा
राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए महाराष्ट्र के नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस विधानसभा पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले ही वह कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

08:54 AM, 10-JUN-2022
एमवीए के चारों उम्मीदवार जीतेंगे- थोराट
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को समर्थन देकर ओवैसी ने सभी को चौंका दिया है। यहां AIMIM के दो विधायक हैं। इस बीच कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा है कि एमवीए के चारों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

08:44 AM, 10-JUN-2022
महाराष्ट्र में 50 फीसदी वोटिंग पूरी, 143 विधायकों ने किया मतदान
राज्यसभा की 15 राज्यों की 57 सीटों पर पहले से ही 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। शेष बचीं चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की 16 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के विधायक विधानसभा पहुंचने शुरू हो गए हैं।

45 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सदी के जननायक चंद्रशेखर की 100वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं...

Bloomberg: एशिया का नया सबसे अमीर व्यक्ति, अदाणी ने अंबानी को पछाड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति...
spot_imgspot_img