Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

नौ प्रमुख रेलगाड़ियों समेत 16 की गई हैं निरस्त

  • नान इंटरलाकिंग का काम शुरू होने से उत्पन्न हुई बाधा 

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर:  पंजाब के गोविंदगढ़ स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नए गुड्स प्लेटफार्म के कट और कनेक्शन को लेकर मंजूरी मिलने के बाद प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अंबाला डिविजन ने कई ट्रेनों का संचालन रद कर दिया है। इनमें नौ प्रमुख ट्रेनें हैं, जिनका संचालन कुछ समय के लिए रोका गया है। वैसे तो कुल 16 ट्रेनें रद की गई हैं।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

बता दें कि अंबाला मंडल से सहारनपुर होते हुए यूपी के कई जिलों से गुजरने वाली 16 ट्रेने ऐसी हैं, जिनको कि निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने अंबाला मंडल से 24 मई तक इन ट्रेनों को निरस्त किया है। वहीं, 18 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए है । पंजाब के गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग सहित अन्य कामों के चलते ये बदलाव किए गए हैं।

इंटरसिटी, दरभंगा, जालंधर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें फिलवक्त निरस्त कर दी गई हैं जबकि गोल्डन टेंपल, बनारस-जम्मूतवी, कलकत्ता-अमृतसर, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें बदले हुए रेलमार्ग से चलेंगी। बहरहाल ट्रेनों के रद किए जाने से मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना होगा।

इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया है निरस्त

  • गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम निरस्त की डेट
  • 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 23 मई
  • 04141 प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस 23 मई
  • 04142 ऊधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 24 मई
  • 22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 मई
  • 22446 अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस 24 मई
  • 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस 22 मई
  • 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 मई
  • 12053-54 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 23 से 25 मई तक
  • 14682-81 जालंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 मई

अंबाला रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन का कहना है कि पंजाब के गोविंदगढ़ स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर के नए गुड्स प्लेटफार्म के कट और कनेक्शन को लेकर मंजूरी मिल गई है। अब प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस कारण 16 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जबकि 18 ट्रेनों के रूट बदले हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img