Monday, August 3, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें 07 जून 2022

01.. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी। दो आतंकियों को किया ढेर।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तोइबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। इनमें एक आतंकी राहुल भट की हत्या में भी शामिल बताया गया है।

01 JAMMU KASHMIR

02.. कानपुर हिंसा मामले में अब तक 50 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी। खुद को सरेंडर कराने थाने पहुंचा एक पत्थरबाज।

कानपुर हिंसा केस में जहां अब तक 50 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं एक आरोपी पत्थबाज खुद को सरेंडर कराने थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शहर प्रशासन ने आरोपियों की 147 अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली है।

02 KANPUR HINSA

03..सलमान खान को धमकी केस में लॉरेंस बिश्नोई से हुई पूछताछ। गैंगस्टर ने जानकारी होने से किया इनकार।

सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। बिश्नोई ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

03 SALMAN KHAN DHAMKI

04.. नुपुर शर्मा को मिल रही जान से मारने की धमकियां। निलंबित भाजपा नेत्री ने लगाई सुरक्षा की गुहार।

विवादित टिप्पणी के बाद से ही नुपुर शर्मा को जान से मारने लगातार धमकियां मिल रही हैं। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने नूपुर शर्मा को परिवार सहित सुरक्षा मुहैया कराई है।

04 NUPUR SHARMA

05.. सुप्रीम कोर्ट परिसर स्थित यूको बैंक में लगी भीषण आग। कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू।

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थित यूको बैंक में आज सुबह अचानक आग लग गई। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू किया गया।

05 YUKO BANK FIRE

06.. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 8 लोग गिरफ्तार। एसआईटी ने की 4 शूटर्स की पहचान।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एसआईटी ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार शूटरों की भी पहचान कर ली है।

06 MOOSEWALA

07.. लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू को भी मिली धमकी। खालिस्तान के खिलाफ की थी टिप्पणी।

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें यूके से जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

07 RAVNEET BHITTU

08.. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग। पत्नी राबड़ी देवी ने फोन पर ली जानकारी।

झारखंड की यात्रा पर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कमरे में आग लग गई है। आग की सूचना मिलने के बाद में लालू यादव को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

08 LALU YADAV

09.. नीदरलैंड के सांसद ने नुपुर शर्मा के समर्थन में किया ट्वीट। गुजरात के पूर्व अफसर से तारिक फतह तक समर्थन में कई आए लोग।

निलंबित भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा के समर्थन में देश विदेश से ट्वीट आ रहे हैं। नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स, पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह कई अहम लोगों ने ट्वीटकर नुपुर का समर्थन किया है।

09 NUPUR SHARMA

10.. दिल्ली से लेकर केरल तक कोरोना केस ने पकड़ी रफ्तार। 24 घंटों में एक्टिव केस पहुंचे एक हज़ार के पार।

बीते 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हज़ार 194 हो गई है। महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में 70 फीसदी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

10 CORONA

11.. जोरदार गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरूआत। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16500 के नीचे।

आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक फिर से लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 532 अंक जहां तेजी रही तो वहीं निफ्टी 154 अंक टूटा।

11 STOK MARCKET

12.. सोने चांदी के दामों में आई गिरावट। चांदी भी पहुंची 61 हज़ार के पार।

999 प्योरिटी वाला गोल्ड 50 हज़ार 850 रुपये हो गया है। जबकि एक किलो चांदी 61 हज़ार 668 रुपये में बिकी।

12 GOLD PRICE

13.. आरएसएस के 6 दफ्तरों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी। आरोपी को तमिलनाडु पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरएसएस के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

13 TAMILNADU POLICE

14.. योगी सरकार ने यूपी में तोड़ी माफियाओं की कमर। तीन माह में 788 माफियाओं पर हुई कार्रवाई, छह अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त।

यूपी में योगी सरकार ने तीन माह के दौरान माफियाओं के पास से अपराध के जरिए अर्जित 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जहां जब्त की हैं। वहीं 788 माफियाओं के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

14 CM YOGI

15.. सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गांव मूसा राहुल गांधी। गायक सिद्धू के पिता को गले से लगाया।

राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने गांव मूसा पहुंचे। राहुल गांधी ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

15 SIDDHU MUSAI WALA

16.. सीडीएस नियुक्ति की तैयारी तेज। रक्षा मंत्रालय ने नियमों में संशोधन के लिए जारी की अधिसूचना।

रक्षा मंत्रालय ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति से संबंधित तीनों सेनाओं के नियमों में संशोधन के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी है।

16 CDS APPOINTMENT

17.. हरिद्वार से यात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त। 19 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती।

हरिद्वार से यात्रियों को झारखंड लेकर जा रही एक बस अयोध्या के कैंट कोतवाली क्षेत्र के कोट सराय के पास मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

17 HARIDWAR

18.. यूपी के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप हुए कोरोना पॉजिटिव। वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुए क्वारंटीन।

यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर लिया है।

18 MINISTER NARENDRA

19.. मेरठ जनसुनवाई में नगर निगम अधिकारियों ने सुनी समस्याएं। पहले दिन 35 में से एक का हुआ निस्तारण, नहीं पहुंचे कई अधिकारी।

मेरठ में जनसुनवाई दिवस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नहीं पहुंचे। वहीं शहर के लोगों ने पानी और सफाई संबंधी समस्याओं को उठाया। पहले दिन कुल 35 समस्याएं पहुंचीं लेकिन मौके पर केवल एक का ही निस्तारण हो सका।

19 MEERUT 1

20..केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ीं। करीबी के घर से 2 करोड़ 83 लाख की नकदी और 133 सोने के सिक्के बरामद।

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है। ईडी ने मंत्री के करीबी के घर से 2 करोड़ 82 लाख रुपए कैश और भारी मात्रा में सोना बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सोने के बिस्किट और 133 सोने के सिक्के भी मिले हैं।

20 GOLD

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की पहचान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन के बयान पर कंगना का पलटवार, बोलीं- बेवजह की बातें करना बंद करें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली का मौसम सुहाना, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...
spot_imgspot_img