01.. राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2022 का चैंपियन बना गुजरात टाइटंस। विनिंग रन के साथ दौंड़ी एक्ट्रेस नताशा, पति हार्दिक को गले से लगाया।
आईपीएल 2022 का चैंपियन गुजरात टाइटंस बन गया है। उसने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम ने जैसे ही विनिंग रन बनाया, बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा दौड़ते हुए आईं और पति हार्दिक को गले से लगा लिया।

02.. कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ जमकर बवाल।
कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी। यह घटना बेंगलुरु प्रेस क्लब की बताई जा रही है। यहां राकेश टिकैत प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे।
03.. बंगाल की एक और मॉडल ने की आत्महत्या। मौत का चौथा मामला आया सामने।
वेस्ट बंगाल की कस्बा बेदियाडांगा में एक मॉडल ने आत्महत्या कर ली। मॉडल सरस्वती दास को उनकी नानी ने देर रात फांसी पर लटका देखा। इस से पहले तीन और मॉडल्स के आत्महत्या की खबरें आ चुकी हैं।

04.. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच करेंगे हाईकोर्ट के सिटिंग जज। सुरक्षा घटाने के फैसले की भी होगी समीक्षा।
सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने का ऐलान किया है। साथ ही सुरक्षा घटाने के फैसले की समीक्षा भी होगी।

05.. मथुरा की कोर्ट में दिया गया एक और प्रार्थना पत्र। ईदगाह में प्रवेश की लिए मांगी गई अनुमति।
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में दिनेश कौशिक ने अदालत में नया प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें ईदगाह स्थल पर प्रवेश करने की अनुमति मांगी गई है।

06.. कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4000 रूपए। पांच लाख का होगा मुफ्त इलाज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से आज छात्रवृत्ति भेजी। पीएम मोदी ने कहा, सरकार अनाथ बच्चों का मुफ्त इलाज करेगी।

07.. लापता नेपाली विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका। राहत बचाव दल ने 14 शव निकाले।
नेपाल की मुस्तांग जिले में रविवार सुबह लापता विमान का मलबा सोमवार को खोज निकाला। नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है।

08.. रालोद सपा के संयुक्त उम्मीदवार जयंत चौधरी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे मौजूद।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने सोमवार को रालोद, सपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे।

09.. दिल्ली के द्वारका में एक भूमिगत पार्किंग में लगी आग। पांच घायलों समेत 52 लोगों को सुरक्षित निकाला।
दिल्ली के द्वारका में एक इमारत की भूमिगत पार्किंग में आग लग गई। दमकल विभाग ने 52 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें पांच घायल हैं।

10.. दिल्ली के गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में समाप्त होंगे कूड़े के पहाड़। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए निर्देश।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तीनों लैंडफिल साइटों गाजीपुर, भलस्वा और ओखला को पूरी तरह समाप्त करने का निर्देश दिया है। इसकी निगरानी के लिए एलजी सचिवालय में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाएंगे।

11.. सोमवती अमावस्या पर दिखा आस्था, भक्ति और विश्वास का अनूठा संगम। 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी।
सोमवार तड़के हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवती अमावस्या पर 22 लाख लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
12.. गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, 13 घायलों को आईटीबीपी के जवानों ने निकाला।
उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सूचना पर आईटीबीपी व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

13.. पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी को मिलेगा 12 हजार 191 रुपये मासिक मानदेय। शिमला सरकार ने जारी की अधिसूचना।
हिमाचल प्रदेश में अब पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी के लिए 12 हजार 191 रूपए न्यूनतम मासिक मानदेय तय किया गया है। श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने अधिसूचना जारी कर दी है।

14.. गैंगस्टर शाहरुख को दी गई थी सिद्धू मूसेवाला की सुपारी। पूछताछ में सामने आया फेसम पंजाबी सिंगर के मैनेजर का नाम।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपी शाहरूख ने स्पेशल सेल को बताया है कि मूसेवाला को मारने का काम उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दिया गया था।

15.. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना। कहा- 50 लाख पात्र लोगों के कटे राशन कार्ड।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर गंभीर अरोप लगाया है। कहा कि 50 लाख पात्र लोगों के राशन कार्ड कट चुके हैं।

16.. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित। श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला बनीं टॉपर।
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परिणाम 2021 की घोषणा कर दी है। श्रुति शर्मा इस बार की टॉपर हैं, साथ ही अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला भी टॉपर बनीं हैं।

17.. कानपुर फोटोग्राफर लेकर नहीं आया था दूल्हा। दुल्हन ने शादी से किया इंकार।
कानपुर के एक गांव में किसान की बेटी की शादी भोगनीपुर निवासी एक शख्स से तय थी। ‘जयमाला’ समारोह से पहले दुल्हन मालूम हुआ कि दूल्हा फोटोग्राफर नहीं लाया है तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

18.. टीवी की हिट एंकर परीजाद कोलाह दुर्घटना में हुईं घायल। ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ से वापसी को लगा झटका।
एंकर परिजाद कोलाह ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ शो से टीवी पर वापसी की तैयारी में थीं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन, परिलाद शूटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगी क्योंकि वह एक दुर्घटना में अपना पैर घायल कर बैठी हैं।

19.. पुराने अंदाज में आज नजर आए उत्तराखंड के सीएम धामी। प्रोटोकाल तोड़कर बाइक से चाय पीने पहुंचे टनकपुर।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रोटोकॉल तोड़कर अचानक बाइक से चाय पीने टनकपुर पहुंच गए। विपक्षी दलों ने उनके इस कदम को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

20.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में सुनीं जनता की समस्याएं। समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में आम जनता से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं।


