Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

जल संरक्षण के लिए 45 तालाबों की खुदाई का काम शुरू

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि नगर निगम, आईटीसी व पानी संस्थान द्वारा महानगर में जल संरक्षण के क्षेत्र में 45 तालाबों की खुदाई कर एक क्रांतिकारी कार्य किया गया है, जिसका लाभ महानगर के लोगों और आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। चूंकि यदि पृथ्वी पर जल बचाना है तो उसे संरक्षित करना पडेगा और तभी यह जीवन बचेगा।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने यह बात यहां सांवलपुर नवादा में आईटीसी मिशन सुनहरा कल, पानी संस्थान और नगर निगम के सहयोग से जीर्णोद्धार किये गए तालाब के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। तालाब के जीर्णोद्धार पर करीब 22 लाख रुपया व्यय आया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से खतरा लगातार बढ़ रहा है हमें इससे बचना है तो जल संरक्षण करना होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग प्रकृति के प्रति हमसे अधिक सतर्क और चौकन्ने थे इसीलिए वे तालाब और कुएं खुदवाते थे। आईटीसी के शाखा प्रबंधक हर्षित देसाई ने कहा कि आईटीसी, मिशन सुनहरा कल व पानी संस्थान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है। 45 तालाबों का जीर्णोद्धार उसी का उदाहरण है। निगम के मुख्य अ•िायंता निर्माण कैलाश सिंह, पशुधन चिकित्साधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा के अलावा क्षेत्रीय पार्षद मोहर सिंह व आईटीसी के पामीश, धनेश, पानी संस्थान के शिवम मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किये।

इससे पूर्व अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह,शाखा प्रबंधक आईटीसी हर्षित देसाई व क्षेत्रीय पार्षद मोहर सिंह आदि ने शिलापट का अनावरण कर तालाब के जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मियावाकी पद्धति से तालाब के चारों ओर नीम, बरगद, पीपल, आंवला, सहजन, जामुन और नींबू आदि के करीब पांच सौ पौधों का रोपण भी किया गया। मिशन सुनहरा कल के प्रोग्राम मैनेजर मयंक पाण्डेय ने बताया कि तालाब के किनारे कुल 18 हजार पौधे और बीच में घनी झाड़िया लगायी जायेंगी।

कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त सचिन, निपुर, चंदन, नितिन, आदिल, व मौ.अर्श, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आनंद कुमार, सुधाकर व मुकेश चौधरी के अलावा आईटीसी मिशन सुनहरा कल उमंग व फोर्स के वालंटियर्स भी मौजूद रहे। संचालन मंयक पाण्डेय ने किया। इससे पूर्व आईटीसी रोड पर सर्किट हाउस के निकट भी अपर नगरायुक्त राजेश यादव व निगम के अधिकारियों ने ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए पौधारोपण किया। इसमें आकाश इंस्टीटयूट के अवनीश मिश्रा और दीपक गुप्ता का भी सहयोग रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img