- शनिवार को नानौता में सड़क हादसे में बुझे थे दो घरों के चिराग
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: शनिवार को सहारनपुर जिले के नानौता में सड़क हादसे में पत्रकार विनोद चौहान के भतीजे सागर चौहान व उसके जिगरी दोस्त सुहैब की दर्दनाक मौत हो गई थी। रात में ही सहारनपुर में पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह 3:00 बजे एक ही एंबूलेंस द्वारा दोनों के शव कैराना लाए गए। शवों के आते ही परिजन बिलख बिलख कर रो पड़े। दोनों दोस्तों के आवास एक ही मौहल्ले में है। मृतक सुहैल दो बहनों और दो भाईयों में सबसे बड़ा था।
उसके पिता इकबाल एक किसान है। मृतक सागर चौहान की एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जबकि एक छोटा भाई है। सागर के पिता रमेश चौहान भी एक किसान है। दोनों ही परिवारों के ऊपर मौत का पंजा कहर बनकर टूटा। सुहैब की बहने व मा बार बार बेहोश हो रही थी। यहा हाल सागर की बहन व मां का भी था। रविवार सुबह 6 बजे सुहैब का जनाजा ले जाया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के हजारों लोग मौजूद थे। टीचर कालौनी के पास कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
इसके कुछ देर बाद सुबह 7:00 बजे सागर चौहान की अन्तिम यात्रा में भी हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के हजारों लोग मौजूद शामिल हुए। अलीपुर रोड स्थित उनके खेत पर गमगीन माहौल में सागर चौहान का अन्तिम संस्कार किया गया। दोनों ही दोस्तो का एक फोटो जिसमें दोनो एक साथ खडे हंसते नजर आ रहे है। उक्त फोटो व्हाट्सअप फेसबुक व स्टेटस व सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

