Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

…तो चपरासी और र्क्लकों के भरोसे होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

  • परीक्षा के लिए नहीं मिले पूरे कक्ष निरीक्षक
  • बोर्ड परीक्षा के दौरान 100 मीटर की परिधि में रहेगी धारा 144
  • विषय परिर्वतन और और केंद्र बदलने को लेकर परीक्षा से पहले तक आती रही शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड कहलाने वाले यूपी बोर्ड में इस वर्ष 51,92,689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा भले ही आज से शुरू हो रही हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के सामने परीक्षा को सुचारु रूप से शुरू कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है क्योंकि परीक्षा को संचालित करने के लिए कक्ष निरीक्षकों की पूरी संख्या नहीं हो पाई है।

ऐसे में यदि पहले दिन कक्ष निरीक्षकोें की संख्या कम रहती है तो विभाग क्या चपरासी और र्क्लकों की ड्यूटी लगा परीक्षा कराएगा ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। वहीं परीक्षा को लेकर शासन स्तर पर किए गए बदलावों से भी समस्या खड़ी हो गई है। केंद्रों को कक्ष निरीक्षक नहीं मिल रहे हैं। हालांकि परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्लान पहले ही तैयार कर लिया गया है।

जिसमें बताया गया है कि बदलते दौर में नकल करने के तरीके भी बदल चुके हैं। अब परीक्षा में परीक्षार्थी कानों में सर्जरी तक कराकर सुनने की मशीन लगवाकर आते हैं। इसलिए यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में काफी समय तक बिना हिले बैठा हुआ है तो उसकी जांच जरूर करें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकॉर्डर और कक्ष निरीक्षकों को निगरानी में सर्तक रहने के लिए कहा। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ताकि वह केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं की जांच पड़ताल सही से कर सकें। बालिकाओं की जांच केवल महिला पुलिस कर्मी या फिर महिला शिक्षिकाओं द्वारा ही की जाएगी।

बता दें कि मेरठ जिले में परीक्षा के लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 10वीं और 12वीं के 79,042 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 10वीं की बात करे तो उसमें 40582 छात्र है। जिसमें 40370 संस्थागत और 212 व्यक्तिगत है। 12वीं में 38460 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है जिसमें 76696 संस्थागत और 2346 व्यक्तिगत परीक्षार्थी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका के संकलन के लिए तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ मुख्य संकलन केंद्र रहेगा।

इसके अलावा दो उप संकलन केंद्र है। जिनमें सेंट चाल्स इंटर कॉलेज सरधना और कृषक इंटर कॉलेज मवाना है। इन तीनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका सीसीटीवी कैमरों और वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में रखी जाएगी। वहीं जिले के सभी 108 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। जरूरत पड़ने पर इस दायरे को बढ़ाया भी जाएगा।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के एक किमी की परिधि में कोई भी फोटो कॉपी केंद्र का संचालन परीक्षा के दौरान नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए सभी परीक्षार्थी समय से घर से निकले जिससे परीक्षा केंद्र पर कुछ समय पहले ही पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्रों पर सभी की तलाशी ली जाएगी जिसमें थोड़ा समय भी लगेगा।

इसलिए जरूरी है कि परीक्षार्थी समय से पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तलाशी में शिक्षकों की मदद करेंगे। बोर्ड परीक्षा दो पाली में होगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

डीआईओएस कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम

जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा की आॅनलाइन निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिसका नंबर 9454452767 है। नोडल अधिकारी अपर एप जिला अधिकारी महेश प्रसाद को नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किठौर की प्रधानाचार्या रीता जोशी नोडल अधिकारी रहेगी। इनसे 9997306028 नंबर पर सपंर्क किया जा सकता है।

ये है अतिसंवेदनशील केंद्र

बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिले में पांच केंद्रों को अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। जिसमें किसान इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर, जय किसान इंटर कॉलेज पूठी, श्रीरामचंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज आसिफाबाद, श्री 108 वाईएसएस इंटर कॉलेज रामपुर गोरिया और सरस्वती इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ शामिल है।

ये है डिबार केंद्रों की सूची

वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए जिले में तीन केद्रों को डिबार किया गया है। जिसमें लोकप्रिय इंटर कॉलेज, नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज और एनएस इंटर कॉलेज है। इन तीनों विद्यालयों को 2020 की परीक्षा में भी डिबार किया गया था। तीनों ही विद्यालयों को इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img