- छठी वाहिनी में चल रही पश्चिमी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी आरआरएफ के खेल ग्राउंड पर चल रही 23वीं अंर्तवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एथलेटिक्स कल्सटर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव व सेनानायक चारू निगम ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन छठी वाहिनी पीएसी के खिलाड़ी प्रथम, आठवी वाहिनी पीएसी बरेली के द्वितीय स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित साइकलिंग 50 किमी क्रिटेरियम रेस में छठीं वाहिनी पीएसी मेरठ के चेतन्य गहलोत प्रथम, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के गुलाब सिंह के द्वितीय व 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के अंशुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर स्टीपल चेंज दौड़ में आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के सुरेंद्र कुमार ने प्रथम, छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के मोहम्मद वसीम ने द्वितीय व 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के कुरेश रजा ने प्रथम, 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा के संदीप कुमार ने द्वितीय व 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के रविंद्र कुमार प्रथम, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के गौरव राठी द्वितीय व आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के सरजीत तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में 28वीं वाहिनी इटावा को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा ने हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में 38वीं वाहिनी पीएसी ने 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा को को हराकर जीत हासिल की।

