Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लड़की के साथ शिक्षित होता है पूरा परिवार: श्रीवास्तव

  • ग्राम भूरा में पोषण पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब लड़कियां शिक्षित होती तो उसके साथ ही पूरा परिवार भी शिक्षित होता है। शिक्षित युवती ही आगे चलकर अपनी ससुराल में बच्चों को अच्छा आचरण प्रदान करती है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

सोमवार को विकास खंड कैराना के ग्राम भूरा के उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में पोषण पखवाड़ा के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में डीपीओ ने बाल बालिका स्पर्धा के अंतर्गत स्वस्थ बालकों को फूलमालाएं पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सभी को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। अच्छी पढ़ाई की बदौलत ही बच्चे उच्च पदों पर रहकर देश व समाज की सेवा करते हैं।

इसलिए हमें अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ग्राम भूरा के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 05 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया जबकि 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गयी।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकराम, सहायक अध्यापक राजपाल शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदेश भारती, मुख्य सेविका लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img