- आगामी 6 अप्रैल को श्रृंगवेरपुर धाम में मनाई जाएगी भगवान निषाद राज की जयंती
- चिन्हित ट्रेनों को महाराजा निषाद राज के नाम से करने की मांग
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य कैबिनेट मंत्री, डॉ संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे के दूसरे दिन उन्होंने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल सखा भगवान निषाद राज की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी संगम नगरी प्रयागराज श्रृंगवेरपुर धाम में मनाया जाएगा।
निषाद ने बताया कि जिस प्रकार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने निषाद राज को गले लगाया है तब जाकर के दुनिया मे शांति आई। उसी प्रकार भगवान राम के अनुयायियों, भगवान राम मंदिर का भव्य निर्माण और उनके पदचिन्हों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और यूपी सरकार ने निषाद राज के वंशजों को गले लगाया है उससे यह स्पष्ट है कि अब रामराज आ चुका है।
निषाद की मुलाकात रेल भवन में हुई मुलाकात। केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया कि देशभर के मछुआ समाज की लगातार मांग रही है कि संगम नगरी प्रयागराज जाने वाली और दक्षिणांचल जाने वाली चिन्हित ट्रेनों का नाम बदलकर महाराजा निषाद राज एक्सप्रेस करने का कष्ट करें। निषाद समुदाय के साथ ही अन्य समुदाय के लोग भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे। इससे मछुआ समुदाय का गौरवशाली इतिहास लोगों के बीच पहुंचाया जा सके।
निषाद ने बताया कि देश विभिन्न हिस्सों से खासतौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से मछुआ समाज के निषाद राज जयंती पर श्रृंगवेरपुर धाम पहुचेंगे। ऐसे में सुगम संचालन के दृष्टिकोण से गोरखपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, मिर्जापुर-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज से स्पेशल ट्रेन चलाने का भी कष्ट करें।
निषाद ने बताया कि 6 अप्रैल को निषादराज जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से श्रृंगवेरपुर धाम तक एक भव्य रैली निकाली जाएगी।

