Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

हाथरस कांड के खिलाफ सपा का जुलूस, डीएम आफिस पर प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को हाथरस कांड के विरोध में सर्किट हाउस में एकत्र हुए। यहां सपाइयों के एकत्र होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सर्किट हाउस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सपा का यह आंदोलन औचक किया गया।

इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को नहीं थी। सर्किट हाउस से सपाइयों का जुलूस आरंभ हुआ, जो सर्किट हाउस से पुलिस लाइन, एमडीए आफिस, आंबेडकर चौराहा, एसएसपी आफिस होते हुए डीएम आफिस पर पहुंचा। जुलूस के साथ-साथ बड़ी तादाद में फोर्स को तैनात किया गया था। जुलूस के आगे व पीछे फोर्स लगाई गयी थी।

इस बीच सपा कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। जहां पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए। सपाइयों के इस प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता अतुल प्रधान कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी सपाइयों का कहना था कि हाथरस कांड में आरोपियों को फांसी दी जाए। यही नहीं, हाथरस की पुलिस ने जो तानाशाही की है उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। कहा कि पीड़ित के परिजनों को घर में पुलिस ने बंधक क्यों बनाया? पीड़ित परिवार बंधक बना था तथा आरोपी परिवार छुट्टा घूम रहा है।

पुलिस-प्रशासन के तानाशाही रवैये को लेकर भी सपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पीड़ित परिवार को बंधक मुख्यमंत्री योगी के कहने पर किया गया था। ये मुख्यमंत्री का तानाशाही पूर्ण रवैये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता अतुल प्रधान ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया, जिसमें कहा गया कि पीड़ित के परिजनों को एक करोड़ रुपये दिया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों द्वारा गठित पीठ से जांच कराई जाए।

वाल्मीकि समाज ने जुलूस निकाला

बच्चा पार्क अवंतिका बाई लोधी के चौराहे पर शहर के लोगों ने हाथरस की बेटी के साथ हुई घटना की निंदा की तथा मनीषा की आत्मा की शांति के लिए जुलूस निकाला और प्रेरणा दी कि जब तक बेटी के कातिलों को सजा-ए-मौत न मिल जाए तब तक पूरे देश और दुनिया में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में कैलाश चंदोला वाल्मीकि, नितिन महरोल, कपिल भुरडा, रविंद्र बैरागी, मिथुन पार्चा, संजय चौटाला, प्रवीण महरौल, अर्जुन करोतिया, विजेंद्र लोहोरे, नंदू, जीनवाल, करन महरौल, विनोद चंदोला, रवि महरौल, मुकेश महरौल शामिल थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img