Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शराब और मांसाहारी भोजन ने उजाड़ा परिवार

  • प्रतिमा के स्कूल जाने के लिए घर से निकलते ही बाप बेटा पीते थे शराब और मांसाहारी भोजन
  • 10 वर्ष के बेटे के सामने डेढ़ घंटा तड़पती रही मां, नहीं पसीजा कलेजा

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: शिवलोकपुरी में जिस सहायक अध्यापिका की चाकू से गला रेतकर और हथौड़े से हमला कर हत्या की गई है। इस जघन्य अपराध में शराब और मांसाहारी भोजन की लत को मुख्य माना जा रहा है। प्रतिमा की हत्या के दौरान बेरहम पति ने डेढ़ घंटे बेटे को साथ रखकर महिला को तड़पते रहने दिया। बेटे के सामने ही मां तड़पती रही और हत्यारा पिता 10 साल के बेटे को लेकर वही बैठा रहा। पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। विवाद में मां की हत्या हो गई और पिता जेल चला गया। बड़ी विकट स्थिति 10 वर्षीय मोहक वर्मा के सामने आ गई। हालांकि मोहक वर्मा फिलहाल अपनी नानी के घर पर है।

शिवलोकपुरी में गुरुवार सुबह देवेंद्र वर्मा ने मामूली बात पर शिक्षिका पत्नी प्रतिमा वर्मा की हथौड़े से हमला कर और चाकू से गला रेत कर दर्दनाक हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रतिमा वर्मा के भाई विशाल का कहना है कि हत्या के दौरान डेढ़ घंटे तक उसकी बहन घायल अवस्था में घर में पड़ी तड़पती रही और हत्यारोपी देवेंद्र वर्मा 10 वर्षीय बेटे मोहक वर्मा को सामने लेकर बैठा रहा। बेटे के सामने ही मां तड़पती रही, लेकिन देवेंद्र को कोई दया नहीं आई।

28 4

इसके बाद बेटे मोहक वर्मा को खुद ही देवेंद्र वर्मा थाने लेकर पहुंच जाता है। इस घटना में देवेंद्र वर्मा ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। 10 वर्ष से बार-बार यही सिलसिला चल रहा था कि देवेंद्र झगड़ा करता था, लेकिन बाद में हाथ-पैर जोड़कर समझौता करा लेता था। कई बार प्रतिमा वर्मा को इस नरक से निकालने के लिए मायके लाया गया, लेकिन वह घर पहुंच कर गिड़गिड़ाता था और प्रतिमा वर्मा को ले जाता था। कई बार थाने में तहरीर दी गई, लेकिन हर बार समझौता ही हो जाता था। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी देवेंद्र वर्मा का शुक्रवार सुबह चालान कर दिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

कई वर्षों से दे रहा था हत्या की धमकी

मृतक प्रतिमा वर्मा के भाई विशाल ने बताया कि देवेंद्र वर्मा काफी समय से हत्या करने की धमकी देता था। वह प्रतिमा की हत्या उसके भाई और अपने बेटे मोहक वर्मा की हत्या करने की धमकी बार-बार देता रहता था। जिस कारण से प्रतिमा की मां और भाई भयभीत रहते थे। झगड़ा ना हो इसके लिए विशाल और उसका परिवार हर संभव प्रयास करता था। लेकिन देवेंद्र ने मानवता की सारी हदें पार कर चाकू और हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया और डेढ़ घंटा तक प्रतिमा को तड़पते रहने दिया।

प्रतिमा के स्कूल जाने के बाद पिता-पुत्र पीते थे शराब

प्रतिमा नानू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर नौकरी कर रही थी। जबकि उसका पति देवेंद्र वर्मा कुछ काम नहीं करता था और घर पर रहकर शराब पीता था। बताया गया कि जब प्रतिमा वर्मा अपनी जॉब पर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने चले जाती थी। तो उसके बाद प्रतिमा का ससुर नत्थू सिंह उनके घर पर जाता था। तब अपने बेटे देवेंद्र के साथ मिलकर वह मांसाहारी भोजन पकाते और शराब पीते थे। जैसे ही प्रतिमा का स्कूल से आने का समय हो जाता तो उससे पहले ही वह सामान समेटकर घर से निकल जाते थे। विशाल का कहना है कि इस शराब और मांसाहारी भोजन नहीं परिवार को तबाह कर दिया है।

नानी के घर पर पहुंच गया मोहक वर्मा (आशु)

10 वर्ष के बच्चे के सामने इतना बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। डेढ़ घंटा मां मरने से पहले तड़पती रही। इस स्थिति को आखिर मोहक वर्मा कैसे भूल पाएगा? मोहक वर्मा को उसकी नानी अपने पास हरीनगर स्थित मकान पर ले गई है। उनका कहना है कि मोहक वर्मा की देखभाल और पढ़ाई वह खुद कर आएंगे। मोहक वर्मा की नानी का कहना है कि मोहक वर्मा स्कूल टॉपर है। वह पढ़ाई में काफी होशियार हैं और फिलहाल सन पैट्रिक एकादमी परतापुर में कक्षा पांचवीं का छात्र है।

शव रखकर जाम लगाने में बदर अली के खिलाफ मुकदमा

एटीएम में करंट लगने से मरे दानिश के शव को लिसाड़ीगेट थाने के पास शव रखकर नारेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली समेत तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को दानिश पुत्र नोमान लिसाड़ी रोड पर इंडिया वन के एटीएम से पैसा निकालने गया था। जैसे ही वह एटीएम के केबिन में पहुंचा तो मशीन में करंट उतरा हुआ था।

अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद वह केबिन के दरवाजे की तरफ झटके से गिरा। पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था। गुरुवार सुबह आठ बजे परिजन शव को लेकर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही लोग दानिश को शव को लेकर लिसाड़ी चौपले पर पहुंचे तो शव को सड़क पर रखकर मुआवजा और एटीएम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को समझाकर मामला शांत कराया।

शव को लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जिनका नेतृत्व बदर अली द्वारा किया जा रहा था। बदर अली के नारेबाजी से लोग उत्तेजित हो रहे थे। बदर अली ने उत्तेजित स्वर में कहा कि अगर मुआवजा अभी नहीं दिया तो तोड़फोड भी हो सकती है। जिससे हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल को जाने वाली रोड व लिसाड़ी चौपले से इस्लामाबाद की तरफ जाने वाली रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया था। जाम में एम्बुलेंन्स व अन्य सभी वाहन फंसे हुए थे जिसमे मरीज व पब्लिक के लोग बुरी तरह परेशान रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img