Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सीएम के आदेश कर्मचारियों के लिये बेमानी

  • नगर निगम के अभियंता खंड में समय से नहीं पहुंचते अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश यहां सभी विभागों के कर्मचारियों के लिये बेमानी से साबित हो रहे हैं। सीएम के आदेश हैं कि सभी कर्मचारी अपने कार्यालयों में सुबह दस बजे पहुंचेंगे और लंच भी आधा घंटे का समय निर्धारित है, लेकिन यहां नगर निगम कार्यालय के अभियंता खंड की बात करें तो यहां सीएम के आदेश बेमानी से नजर आते हैं। लंच समय की बात तो छोड़िये यहां कोई भी इंजीनियर सुबह 10 बजे भी अपने कार्यालय में नहीं थे।

04 18

जनवाणी टीम सुबह 10 बजे नगर निगम के अभियंता खंड में पहुंची तो यहां कोई भी अभियंता अपने कमरे में नहीं थे। उसके बाद जब दोबार लंच समय के बाद यहां देखा गया तो स्थिति वही सुबह वाली थी। यहां दो बजे भी कोई अभियंता अपने कक्ष में नहीं थे। इसके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी अपने कमरे में नहीं थे। जबकि उनके कक्ष के बार कार्य कराने आने वाले लोगों की भीड़ एकत्र थी और वहां मौजूद कर्मचारियों को भी कोई जानकारी नहीं थी।

ऐसे में सीएम के आदेशों का किस प्रकार से पालन किया जा रहा है। इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। यहां नगर निगम ही नहीं बल्कि इसके अलावा अन्य विभागों में भी कुछ ऐसा ही हाल है। अधिकारी 11 बजे से पहले कार्यालय नहीं पहुंचते और अगर आते भी हैं तो लंच के समय गायब हो जाते हैं। जिसके बाद उन्हें ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img