Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

केकेआर को हराकर गुजरात शीर्ष पर

  • पांड्या ने जड़ा अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ रन से हराया

मुंबई |

वार्ता: कप्तान हार्दिक पांड्या (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को आठ रन से हराकर आईपीएल तालिका में नंबर एक स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। कोलकाता के कैरेबियाई आलराउंडर आंद्रे रसेल ने पारी के आखिरी ओवर में चार विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन पर रोका लेकिन गुजरात ने पलटवार करते हुए कोलकाता को आठ विकेट पर 148 रन पर थामकर सात मैचों में अपनी छठी जीत हासिल की जबकि कोलकाता को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। प

हले हार्दिक की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात की टीम 150 के पार पहुंची और बाद में शुरुआती विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाई, लेकिन रसेल की आंधी आई तो गुजरात की मुश्किल बढ़ गई थी। दिक्कत तब और हुई जब यश की गेंद रसेल का विकेट ले चुकी थी लेकिन यह नो बॉल हो गई। इसके बाद अंतिम ओवर में अलजारी जोसफ ने रसेल का विकेट लेकर मैच को गुजरात की झोली में डाल दिया।

गुजरात की पारी में एक समय हार्दिक और डेविड मिलर जब खेल रहे थे तो लग रहा था कि गुजरात 175 रनों से ज्यादा रन बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हार्दिक अर्धशतक बनाने में जरूर कामयाब रहे, लेकिन यह नाकाफी ही रहे। अंतिम 17 गेंद के अंदर 6 विकेट और छह गेंद के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं गुजरात ने। रसेल ने पहली गेंद पर अभिनव मनोहर, दूसरी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन, पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया और छठी गेंद पर यश दयाल के विकेट झटक लिए।

रसेल ने एक ओवर में पांच रन खर्च कर चार विकेट झटके। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 49 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। ओपनर रिद्धिमान साहा ने 25 गेंदों पर 25,डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 27 और राहुल तेवतिया ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से रसेल के अलावा टिम साउदी ने 24 रन पर तीन विकेट लिए, उमेश यादव ने 31 रन खर्चकर एक विकेट और मावी ने 36 रन खर्चकर एक विकेट झटका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img