- गाजियाबाद स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ हादसा, तीन छात्रों की हालत गंभीर
जनवाणी संवाददाता।
गाजियाबाद: जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी स्थित आईएमएस कॉलेज की लिफ्ट टूट गई। जिस समय ये हादसा हुआ लिफ्ट में आठ छात्र सवार थे। जिनमें से पांच छात्र घायल हुए हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही कॉलेज के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर है। फिलहाल सभी घायल छात्रों का उपचार जारी है।
उधर कॉलेज के अन्य छात्र भी इस मामले में कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही मान रहे हैं।

