Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

मातृत्व सुरक्षा के लिए अभियान एक मई से

  • 31 मई तक चलेगा अभियान, पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक

जनवाणी संवाददाता|

सहारनपुर: गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद महिलाओं को अगर बेहतर पोषण न मिले तो उन्हें गंभीरर बीमारियां हो सकती हैं। सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसके लिए मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगामी एक मई से 31 मई तक जनपद में ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के माध्यम से सप्लाई चेन को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक लाभार्थी तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजॉल और फोलिक एसिड की गोली उपलब्ध कराई जाएंगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उप्र की निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक ने बताया शासन से मिले दिशा निर्देश के तहत जनपद में अभियान एक से 31 मई तक चलाया जाएगा।

जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों की ओपीडी, आईपीडी, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक एवं वीएचएसएनडी सत्र के माध्यम से जन जागरूकता एवं आयरन फोलिक एसिड कैल्शियम , एलबेंडाजॉल एवं फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया अभियान का मकसद प्रत्येक गर्भवती व धात्री महिला तक आयरन, कैल्शियम एलबेंडाजॉल व फोलिक एसिड की गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।
गर्भवती महिलाओं में इन दवाओं के प्रति व्याप्त मिथकों व नकारात्मकता का निराकरण करते हुए जागरूकता पैदा करना भी एक बड़ा मकसद है।

उन्होंने बताया अभियान लिये एएनएम, स्टॉफ नर्स , मैटरनल हेल्थ कंसलटेंट आशा व आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली जाएंगी। डा. मांगलिक ने बताया एएनएम की भूमिका उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती की शीघ्र पहचान और प्रसव पर्व देखभाल (एएनसी) के दौरान उनका प्रबंधन सुनिश्चित करना, आशा की भूमिका गर्भवती तथा धात्री महिलाओं की ड्यू लिस्ट तैयार करना और शीघ्र अति शीघ्र गर्भवती का प्रथम त्रैमास पंजीकरण कराना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img