जनवाणी संवाददाता |
अंबेहटा: चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी बालिका का शव गुरुवार को तालाब में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने लापता होने के 18 घंटे बाद शव बरामद किया। परिजनों में कोहराम मच गया है।

बता दें कि बुधवार को 4 बजे से चार वर्षीय उमैरा घर से गायब थी। बहुत तलाश करने बाद भी जब बालिका का कुछ पता नहीं चला तो मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें बच्ची खेलते-खेलते तालाब में गिर जाती है।

वीडियो फुटेज देखकर स्वजनों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। देर रात तक स्थानीय गोताखारों व फायर बिग्रेड टीम की मदद से बच्ची को तलाशा गया किन्तु सफलता नही मिल सकी। गुरुवार सुबह होते ही फिर सर्च अभियान चलाया गया ।18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से बालिका का शव तालाब से निकाला।शव घटना स्थल से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर तालाब के दूसरे छोर पर मिला।
शव निकाले जाने बाद भी घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान चौकी प्रभारी क्षितीज कुमार, बसपा नेता नोमान मसूद,बसपा नेता हमजा मसूद, चेयरपर्सन प्रतिनिधि चौधरी इनाम शाकिर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना, एड नईम अहमद, डॉ अब्दुल कादिर, अजय रूहेला,सऊद आलम,सभासद सलीम कुरैशी, सभासद फैजान कुरैशी, सभासद दानिश शफीक, सभासद शमीम अंसारी, फरमान कुरैशी, राव शाहरुख, शादाब शफीक व सैकड़ों लोग बालिका के स्वजन को सांत्वना देने पहुंचे।मृतक को नगर के ही कब्रिस्तान मे सुपुर्दे खाक कर दिया।

