Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

लाइटों के माध्यम से दर्शायी जायेगी क्रांतिवीरों की गाथा

  • 10 मई क्रांति दिवस के मौके पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
  • शहीद स्मारक पर की गई तैयारी, आ सकते हैं सीएम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की आजादी में मेरठ का बहुत बड़ा योगदान है। सन् 1857 से अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत यही मेरठ से हुई थी। 10 मई 1857 का वो दिन था जब इसकी शुरुआत हुई थी। इसलिये हर वर्ष 10 मई को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है और शहीदों को याद किया जाता है।

इस वर्ष भी क्रांति दिवस के मौके पर शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां शहीद स्मारक पर भी भव्य तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन होगा और एलईडी लाइटों और डिस्प्ले के माध्यम से क्रांतिवीरों की गाथा को दिखाया जायेगा। इसके लिये शहीद स्मारक पर पूरी तैयारी कर ली गई है।

अमर शहीदों की स्मृतियों को ताजा करने के लिये हर बार 10 मई के मौके पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस बार भी क्रांति दिवस यहां तेरठ में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसे लेकर शहीद स्मारक में तो तैयारी की ही जा रही हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

इस मौके पर 10 मई सुबह प्रभात फेरी निकाली जायेगी। उसके बाद एकता दौड़ का आयोजन होगा और जनपद के कई स्थानों पर राष्ट्रीय गीत का आयोजन होगा। औघड़नाथ मंदिर में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा तो शहीद स्मारक में विशेष रूप से कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

शहीद स्मारक में लाइट और डिस्प्ले पिक्चर के माध्यम से शहीदों की कहानियों को दिखाया जायेगा और उन्हें नमन किया जायेगा। यहां 1857 की क्रांति से जुड़े इतिहास को चित्रों को माध्यम से दर्शाया जायेगा। संग्राहलय अध्यक्ष पतरु ने बताया कि यहां लाइट और साउंड के माध्यम से सभी का प्रदर्शन किया जायेगा।

इसे लेकर तैयारी चल रही है। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। जिसे लेकर कार्यक्रम और भी भव्य होंगे। पूरा प्रशासन इसी तैयारियों में जुटा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img