Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

धौनी के सामने केकेआर की चुनौती

अबुधाबी, भाषा: बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जिसने लय हासिल कर ली है।
यह मैच कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा जो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चो पर इस सत्र में अभी तक नहीं चल सके हैं। केकेआर ने इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को खरीदा लेकिन कार्तिक को ही कप्तान बनाये रखा। कार्तिक अभी तक चार मैचों में 37 रन ही बना सके हैं और उनके कुछ फैसले भी गलत साबित हुए जिससे वह आलोचकों के कोपभाजन बने हुए हैं। वह मोर्गन और आंद्रे रसेल से पहले खुद बल्लेबाजी के लिए उतरे और बिग बैश लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉम बेंटोन की जगह सुनील नरेन से ही पारी की शुरूआत कराते रहें जबकि नरेन भी फार्म में नहीं है। वहीं बेंटोन की तुलना केविन पीटरसन से की जाती है। नरेन ने चार मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए हैं और अब बदलाव की सख्त जरूरत है। केकेआर के पास कई अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन कार्तिक उनका सही इस्तेमाल नहीं कर सके हैं। वहीं पैट कमिंस के खराब फार्म ने भी चिंता बढ़ा दी है। शारजाह में भले ही टीमें 200 के पार रन बना रही हो लेकिन करीबी मुकाबलों में गेंदबाजों का प्रदर्शन निर्णायक साबित होता है। दिल्ली के खिलाफ मोर्गन और राहुल त्रिपाठी जीत के करीब ले ही गए थे लेकिन डैथ ओवरों में दिल्ली के गेंदबाज भारी पड़े। कार्तिक को अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा खासकर भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव पर। उनका अभी तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया और दिल्ली के खिलाफ तो वह टीम में भी नहीं थे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img