Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गरीबों का उपहास उड़ा रही भाजपा सरकार

  • राशन कार्ड को लेकर कांग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिला।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

 

प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अपात्रों के नाम पर सरकारी राशन की रिकवरी आम जनता का अपमान है। भाजपा सरकार रोजगार को खत्म करके और सरकारी नौकरी से अपना ध्यान हटाकर सिर्फ जनता की भकाने में लगी पड़ी है।

शिक्षित बेरोजगार आज मजदूरी कर रहे हैं। यहां तक कि रिक्शा चलाने और बूट पॉलिश करने को मजबूर हैं। आज सरकार राशन कार्ड पीछे पड़ गई। जबकि देश के बैंकों का अरबों रुपया बड़े उद्योगपति लेकर रफूचक्कर हो गए, लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ा।

अगर कोई गरीब 50,000 का लोन लेता है और एक किस्त रूकने पर भी बैंक पीछे पड़ जाते हैं। ज्ञापन में सरकार से राशन कार्ड के मुद्दे को वापस लेने की घोषणा सदन में किए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रवीण तरार, शेखरपाल, अरविंद झंझोट, राजपाल पंवार, रिजवान, महाबीर सैनी, खुर्शीद, रामपाल पांचाल, प्रमोद कश्यप मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img