Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

त्रिपाठी ने जड़ा अर्धशतक, केकेआर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया 

  • त्रिपाठी ने जड़ा अर्धशतक
  • केकेआर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया 
अबुधाबी, भाषा: सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के शानदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया। नाइट राइडर्स के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम शेन वाटसन (50) के अर्धशतक और अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
सुपरकिंग्स की टीम एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन सुनील नरेन (31 रन पर एक विकेट), वरूण चक्रवर्ती (28 रन पर एक विकेट) और आंद्रे रसेल (18 रन पर एक विकेट) ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए नाइट राइडर्स को जोरदार वापसी और जीत दिलाई। नाइट राइडर्स की टीम त्रिपाठी के शानदार अर्धशतक के बावजूद 167 रन पर सिमट गई। त्रिपाठी ने 51 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के जड़े। उनके अलावा नाइट राइडर्स का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। सुपरकिंग्स की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 37 रन देकर तीन जबकि कर्ण शर्मा ने 25, सैम कुरेन ने 26 और शारदुल ठाकुर ने 28 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। नाइट राइडर्स की टीम अंतिम 10 ओवर में 74 रन ही जोड़ सकी। नाइट राइडर्स की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सुपरकिंग्स के छह मैचों में चौथी हार के बाद चार अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही और फाफ डु प्लेसिस 17 रन बनाने के बाद शिवम मावी की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे। वाटसन ने क्रीज पर जमने के बाद मावी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 54 रन बनाए। रायुडू ने पैट कमिंस पर चौका जड़ने के बाद लेग स्पिनर चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी का स्वागत चौकों के साथ किया। वाटसन ने भी चक्रवर्ती और नागरकोटी पर चौके जड़े। कार्तिक ने नागरकोटी को नए स्पैल के लिए वापसी कराई और इस तेज गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर रायुडू को बाउंड्री पर शुभमन गिल के हाथों कैच करा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नागरकोटी की गेंद पर एक रन के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया। वाटसन ने इसी ओवर में एक रन के साथ 39 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। सुनील नरेन ने वाटसन को बोल्ड करके नाइट राइडर्स को बड़ी सफलता दिलाई। सुपरकिंग्स की टीम इस बीच 11 से 15वें ओवर तक पांच ओवर में 20 रन ही बना सकी और इस दौरान कोई बाउंड्री नहीं लगी जिससे टीम पर दबाव बना। सुपरकिंग्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 58 रन की दरकार थी। सैम कुरेन ने नरेन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। धौनी ने चक्रवर्ती पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। उन्होंने 11 रन बनाए।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img