- ग्राम सुन्ना में भाकियू तोमर की मीटिंग में लिया निर्णय
जनवाणी संवाददाता |
शामली: भारतीय किसान यूनियन तोमर ने ग्राम सुन्ना में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में गडबड़ी के साथ-साथ ट्यूबवेलों पर विद्युत मीटर लगाए जाने और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई है।
रविवार को कांधला क्षेत्र के गांव ग्राम सुन्ना में भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक मीटिंग आहूत की गई। मीटिंग में ग्राम सुन्ना में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से किसानों ने अवगत कराया। जिस पर भाकिूय तोमर ने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा किसानों के ट्यूबवेलों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटर न लगाने और गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिए जाने के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर विचार विमार्श किया। साथ ही, जल्द ही सरकार को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार, चौधरी अमजद हसन, सन्नी निर्वाल एडवोकेट, संजीव मलिक, गौतम पंवार, देवेंद्र सिंह, नेत्रपाल, सेवाराम, हरवीर सिंह, नरेश, कृष्णपाल मलिक, विशाल खान, अनीश, राहिल, नवाब अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

