Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

रजवाहे में पानी न आने से सूखी फसल

  • पिछले कई वर्षों से राजवाहे में नहीं आया पानी
  • सिंचाई विभाग लाखों खर्च कर प्रत्येक वर्ष कराते हैं राजवाहे की सफाई
  • सफाई के नाम पर होता है बड़ा खेल

जनवाणी संवाददाता |

मोरना:किसानों की फसलों के लिए नहर में ओवरफ्लो पानी चल रहा है, लेकिन रजवाहे पिछले कई सालों से सूखा पड़ा है, जिसके चलते किसानों की फसल सूखने की कगार पर है। वही किसान अपनी फसलें में पानी न होने के कारण परेशान है तथा उनकी फसलें बर्बाद होने की कगार पर है। वही किसानों ने सिंचाई विभाग पर राजवाहे की सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर करने के बाद भी उसमें पानी नहीं पहुंच रहा है तथा किसानों को सिंचाई के पानी के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।

जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना ब्लॉक क्षेत्र में लांडू राजवाहा है, जो पुरकाजी ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव से निकालकर ग्राम सिकरी, भोकरहेड़ी, शुक्रतारी, बहुपुरा, दरियाबाद, भुवापुर गाँव के जंगल से होते हुए अन्य दर्जनों गांव से होकर गुजर रहा है, जिसमें पिछले कई वर्षों से पानी नहीं आया है। रजवाहे का पानी सीकरी गांव से पहले ही खत्म हो जाता है तथा आगे उसमें पानी नहीं पहुंच पाता, जिसकी शिकायत क्षेत्र के किसान दर्जनों बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कर चुके है, लेकिन शिकायत के बाद भी किसानों को सिंचाई विभाग की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिलता है।

किसानों को अप्रैल, मई ,जून, के महीने में किसानों को पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन किसानों को राजवाहे से पानी नहीं मिल पाता, जिसमें कुछ किसान अपनी खेती करने से भी वंचित रह जाते हैं। अब किसानों को पानी की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा किसानों की फसल सूखने की कगार पर है तथा राजवाहे में पानी नहीं है, जिस कारण किसान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है।

क्षेत्र के बोले ग्रामीण

इस राजवाहे पर करीब एक दर्जन के लगभग गांव ऐसे पड़ते हैं, जिसमे इस राजवाहे का नाम तो है कि इस गाँव मे राजवाहे है, लेकिन उस राजवाहे मे पानी नही आता है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष खानापूर्ति करते हुए राजवाहे की सफाई की जाती है, लेकिन उसमें पानी नहीं पहुंच पाता है। लाखों रुपए खर्च कर सफाई होने के बाद भी पानी ना पहुंचना सिचाई विभाग की बड़ी लापरवाही है। सफाई के नाम पर भी बड़ी धांधली का आरोप किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाया है।

रजवाहे की पटरी को ठीक कराने में भी होता है बड़ा खेल

राजवाहे की पटरी की की मरम्मत सिंचाई विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष कराई जाती है। इन पटरियों की मरम्मत के नाम पर भी सिंचाई विभाग का खेल चलता है। हर वर्ष पटरियां को मजबूत किया जाता है, लेकिन केवल पटरियों की सफाई के नाम पर मोटी रकम का बंदरबांट किया जाता है।

पिछले कई वर्षों से राजवाहे में पानी न आने के कारण राजवाहे हुए बन्द

सीकरी से निकलकर अथाई भोकरहेड़ी के जंगल को निकलने वाले सरकी राजवाहे में पिछले करीब 10 वर्षों से पानी नहीं पहुंच पाया है, जिस कारण राजवाहे को किसानों द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि जब इस राजवाहे में पानी की आस टूट गई तो राजवाहे को बंद कर दिया गया। लेकिन सिंचाई विभाग भी उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img