- बिनौली में हुई शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ब्लॉक बिनौली के मैदान में सम्पन्न हुई धामा शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में खरड़ की टीम ने गांगनोली की टीम को हराकर प्रतियोगिता की चैम्पियन टीम बनी है।
डे नाईट चली इस प्रतियोगिता में बावली की टीम ने नंगला सनोली की टीम को 21-9 से हराया, गांगनोली की टीम ने बावली की टीम को 21-6 से पराजित किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में खरड़ की टीम ने बिनौली की टीम को 15-6 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल मुकाबला खरड़ व गांगनोली की टीम के बीच हुआ इस मैच में खरड़ की टीम ने गांगनोली की टीम को 21-4 के अंतर हराकर प्रतियोगिता की चैम्पियन टीम बनी।

रेफरी रविंद्र कुमार, देवेन्द्र धामा रहे। ग्राम पंचायत सचिव अनिल मान, रविन्द्र यादव, सुशील कुमार, कृष्ण यादव, विपिन कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को नकद धनराशि व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में परमबीर धामा, महेशपाल धामा, सतपाल धामा, सुनील धामा, विनय धामा, गुलवीर धामा, मनोज धामा, प्रमोद धामा, कौटिल्य धामा, गुलबीर धामा, वरुण धामा आदि का सहयोग रहा।

