Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से करेंगे कर्नाटक दौरा

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर होंगे, इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कर्नाटक के मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोरोना महामारी के कारण दो साल से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था। दो साल बाद यह कार्यक्रम फिजिकल मोड में होगा। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी सोमवार को बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (सीबीआर) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बागची-पार्थसारथी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान वे बेंगलुरु में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का भी दौरा करेंगे और बेस यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां पीएम मोदी राष्ट्र को 150 ‘प्रौद्योगिकी हब’ समर्पित करेंगे जिन्हे औद्योगिक परिवर्तन करके विकसित किया गया है। इसके बाद वे 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

सुत्तूर मठ और श्री चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे प्रधानमंत्री

बेंगलुरु के बाद पीएम मोदी मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। यहां वह नागनहल्ली रेलवे स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वे अखिल भारतीय संस्थान में ‘संचार विकार वाले व्यक्तियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इसके बाद वे सोमवार शाम में श्री सुत्तूर मठ और श्री चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे।

मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में शामिल होंगे पीएम मोदी

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह पीएम मोदी मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। पीएमओ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देश भर में 75 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कॉर्पोरेट और अन्य नागरिक समाज संगठनों द्वारा भी योग शिविर आयोजित किए जाएंगे और इसमें देश भर के करोड़ों लोग शामिल होंगे।

पीएमओ ने बताया कि 2015 से, हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) मनाया जाता है। इस वर्ष के योग दिवस का विषय “मानवता के लिए योग” है। यह विषय दर्शाता है कि कैसे योग ने कोविड महामारी के दौरान पीड़ा को कम करने में मानवता की सेवा की।

विदेशों में भी होगा आयेाजन

मैसूर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा 21 जून को विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। सोनोवाल ने कहा कि प्रस्तावित योजना के तहत इस कार्यक्रम की शुरुआत जापान में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से होगी। इसका समापन न्यूजीलैंड में होगा। इस कार्यक्रम में 70 देशों के भाग लेने की संभावना है। योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, फिल्म और खेल जगत की हस्तियों के अलावा कई लोग प्रतिभाग करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img