Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

देशवासियों के हित में है अग्निपथ योजना: डॉ कल्पना

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: भाजपा की राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर तबके के लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर काम कर रही है। कहा कि देश में विकास हो रहा है। साथ ही सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने केंद्र की अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए मुफीद होने का दावा भी किया।

रविवार को लक्सर के इस्माइलपुर गांव में सैनी समाज के लोगों ने उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। पूर्व प्रधान इसम सिंह सैनी ने समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनी समाज को सरकार में प्रतिनिधित्व देकर उनका मान बढ़ाया है। इसलिए सैनी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहेगा।

मुख्य अतिथि के तौर पर रास सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि देश पिछले आठ साल से सही हाथों में है। केंद्र में भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनाकर लागू कर रही है। पहले आतंकवादी चुपचाप सरहर पार करके देश में घुसकर तांडव मचाते थे। पर अब वे सीमा पर तैनात सेना के जवानों की गोली खाकर सीधे परलोक जा रहे हैं। धारा 370 और 35 ए हटने से कश्मीर में अमन शांति बहाल हुई है। दूसरे देशों में भी भारत का रुतबा बढ़ा है। उन्होंने अग्निपथ योजना को देश और देशवासियों के हित में बताया। कहा कि योजना लागू होने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही देश की सैन्य क्षमता भी बढ़ेगी।

इससे पूर्व विक्रम सिंह सैनी, शिवकुमार सैनी, पितांबर सैनी, लोकेश सैनी, राजवीर सिंह, कुशलपाल सैनी, सुखबीर सैनी, अर्जुन सैनी, संजय सैनी, तरुण सैनी, संजय सैनी, पिंकू सैनी, विकास सैनी, विवेक सैनी, जंग बहादुर, नवीन कुमार, प्रतीक सैनी, अवनी सैनी, रविपाल सैनी, अवी सैनी, प्रिंस सैनी, विक्रांत, ब्रह्म सिंह सैनी, चंद्रपाल धीमान और राहुल सैनी ने उनका सम्मान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img