Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

नालो की सफाई को पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान

  • गांव गढ़ीश्याम व गंगेरु में नालों की सफाई न होने से जलभराव
  • मनीष चौहान के कहने के बाद भी अधिकारियों ने नहीं ली सुध

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू के कश्यप बस्ती व गढ़ीश्याम में वाल्मीकि बस्ती के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप्प होकर रह गई है। गांव में नालों के अट जाने के कारण अब पानी लोगों के घरों में अंदर जाने लगा है।

जिस पर तीन दिन पूर्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सचिव तपेश गिरी को मामले को गंभीरता से लेते हुए नालों की सफाई कराने के लिए कहा था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई कर्मचारी नालों की सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान गांव गढ़ीश्याम की वाल्मीकि बस्ती के बराबर से गुजर रहे नाले पर फावडा लेकर पहुंचे और नालों पर जमी सिल्ट को साफ करने लगे।

इतना देखकर बस्तीवासी भी वहां पहुंच गए। बाद में मनीष चौहान ने जेसीबी मशीन बुलाकर नालों की सफाई कार्य शुरू कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img