Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

‘बिजली फूंकी एक आना, बिल आया चार आना’

  • बिल सही करवाने के लिए उपभोक्ता लगा रहे बिजली घरों के चक्कर
  • बिजली घरों पर नहीं कोई सुनवाई, उपभोक्ता परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपय्या’ यह तो एक फिल्मी तराना है, लेकिन अपना बिजली विभाग भी कुछ इसी तर्ज पर उनके सुर से सुर मिला रहा है। मतलब कि ‘बिजली फूंकी एक आना, बिल आ रहा चार आना’। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यह दलील है, उन उपभोक्ताओं की जो बेचारे बिजली विभाग से चोट खाए बैठे हैं।

हालांकि यह शिकायत शहर के कई इलाकों में आम है। लोग आए दिन इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि बिजली विभाग उन्हें त्रुटिपूर्ण बिल क्यों भेजता है और जब इन बिलों को सही कराने के लिए विभागीय दफ्तरों व अफसरों का रुख किया जाता है तो उन्हें ‘टरका’ दिया जाता है।

इस समय बागपत रोड सहित कंकरखेड़ा व लिसाड़ी गेट के कई इलाके ऐसे हैं। जहां बिल संबधी समस्याएं सामने आ रही हैं। इस संबध में इन इलाकों के पीड़ित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर आरोप लगया कि ऐसा नहीं है कि यह समस्या नई है, बल्कि पिछले काफी समय से बिलों में इस प्रकार की खामियां आ रही हैं और वो लगातार इससे विभाग को अवगत भी करा रहे हैं।

यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार को बड़ा राजस्व देने वाले इन उपभोक्ताओं के साथ ही इस प्रकार का भद्दा मजाक क्यों किया जाता है। सरकार को राजस्व भी दो, ऊपर से उनकी हठधर्मिता भी बर्दाश्त करो। इसी मुद्दे पर पूर्व में कई क्षेत्रीय स्तरों पर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीतियां भी बन चुकी हैं, लेकिन विभाग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

09 27

हालांकि विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्तों को स्पष्ट आदेश दे दिए हैं कि भविष्य में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में इस प्रकार की गल्तियां नहीं होनी चाहिए, लेकिन इन आदेशों का कितना असर विभागीय कर्मचारियों पर होगा यह बाद में पता चलेगा।

उपभोक्ता की हर समस्या का समाधान होगा: एसई

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर) इं. विजय पाल से जब बिजली बिलों में अक्सर होने वाली गड़बड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की गल्तियों को हर स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग सिर्फ बिल संबधी ही नहीं बल्कि उपभोक्ताओं की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगा।

इं. विजय पाल के अनुसार यदि उनके कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति के बिल में कोई बड़ी गल्ती है तो इसके लिए वो उनके कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकता है।

गलत बिलों को सुधारा जाएगा: इं.प्रवीण कुमार

अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण) प्रवीण कुमार ने कहा है कि इस प्रकार की जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें हर स्तर पर दूर किया जाएगा। बकौल प्रवीण कुमार बिलों में इस प्रकार की गल्तियां किसी भी स्तर से जानबूझ कर नहीं की जाती, हां कुछ तकनीकी कारणों से बिल एमाउंट में कुछ गल्ती हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बिलों में इस प्रकार की गल्तियां हैं वो बिजली घरों पर पहुंचकर इनका समाधान करा लें।

उनकी समस्या फौरन हल की जाएगी। अधिशासी अभियन्ता ने विभिन्न बिजली घरों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को भी चेतावनी वाले लहजे में साफ किया है कि वो इस प्रकार की समस्याएं लेकर आने वाले उपभोक्ताओं के साथ फौरन न्याय करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img