Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

डीएम-एसएसपी ने किया रजवाहा पटरी का निरीक्षण

  • पटरी की हालत मिली खस्ता, गंगनहर पटरी पर सफाई कार्य शुरू

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर हैं। रविवार को डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गंगनहर पटरी से लेकर पुरामहादेव जाने वाली रजवाहा पटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान पटरी की हालत बेहद खराब मिली। पटरी के दोनों ओर बड़ी झाड़ फूंस उगी हुई मिली।

जिस पर अधिकारी ने तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल्द दोनों पटरी पर जर्जर विद्युत लाइन बदलने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, हैंडपंप आदि दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, गंगनहर पटरी पर सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू हो गया।

रविवार को युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य जारी रहा। रविवार को डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्रशासनिक अमिले के साथ कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी का निरीक्षण किया। सलावा से होते हुए अटेरना, सरधना, नानू, भलसोना पुल से आगे तक अधिकारियों पटरी का निरीक्षण किया।

38

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द पटरी पर जर्जर विद्युत लाइन बदलने, प्रकाश व्यवस्था करने, पेयजल की व्यवस्था करने, सफाई व मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रजवाहा पटरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाली गांव से निरीक्षण शुरू किया। पटरी से पूरा सरधना क्षेत्र और सरूरपुर क्षेत्र तक हालात का जायजा लिया। यह पटरी पुरामहादेव को जाती है।

निरीक्षण के दौरान पाया कि पटरी की हालत बेहद खराब है। पटरी के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ फूंस उगी हुई है। कई जगह पटरी रजवाहे तक कटी हुई है। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पटरी दुरुस्त कराने व सफाई कराने के निर्देश दिए।

वहीं, गंगनहर पटरी पर सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। रविवार को पटरी पर युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य चलता दिखा। आसपास ब्लॉक के करीब 100 कर्मचारी सफाई करते हुए नजर आए।

कांवड़ यात्रा: भाजपा विधायक और डीएम के बीच बैठक

रविवार को मेरठ कैंट के भाजपा विधायक अमित अग्रवाल, नगर विधानसभा प्रत्याशी रहे कमल दत्त शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने डीएम एवं एसएसपी से आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं एवं प्रबन्धन के संबंध में बातचीत की। नगर के बीच चल रहे रैपिड रेल/मेट्रो रेल के चल रहे विकास कार्यों के कारण शिवभक्त कांवड़ियों को यात्रा करने में कठिनाई न हो और बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा शिविर में लगाने में कठिनाई न हो उस पर विस्तृत चर्चा की।

दोनों प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह सहयोग चाहा कि शिविर लगाने वाले भक्तगण को यदि अपने परंपरागत स्थल पर शिविर लगाने में कोई कठिनाई महसूस होती हो तो तत्काल प्रभाव से एडीएम सिटी और एसपी सिटी को निकटवर्ती वैकल्पिक स्थल का चयन करते हुए आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर ले।

हाइवे पर तीसरी आंख की निगरानी से होकर गुजरेंगे शिवभक्त

मोदीपुरम: एनएच-58 पर इस बार शिवभक्त सीसीटीवी की निगरानी से गुजरेंगे। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए हाइवे पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के लिए प्रशासन जगह भी चिह्नित कर रहा है। हाइवे पर लगने वाले कैमरों के लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

जिसमें पूरे हाइवे से गुजरने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को आसानी के साथ देखा जा सकेगा। इसके अलावा प्रशासन द्वारा बिना अनुमति के इस बार कांवड़ सेवा शिविर नहीं लगाने दिए जाएंगे। हाइवे पर मीट की दुकानों को भी बिना लाइसेंस नहीं खोलने दी जाएगी और सावन महीने के शुरू होने से पहले ही हाइवे पर इन दुकानों को बंद करा दिया जाएगा।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। खुद जिलाधिकारी दीपक मीणा और नवनियुक्त एसएसपी रोहित सिंह सजवाण हाइवे पर कांवड़ यात्रा को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में हाइवे पर सकु शल कांवड़ यात्रा संपन कराने के लिए इस बार प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी में शिवभक्त गुजरेंगे।

39

हाइवे पर जहां इस बार चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होगा। वहीं, आरएएफ और पीएसी भी शिवभक्तों की सुरक्षा में होगी। एसडीएम सरधना अमित गुप्ता और सीओ दौराला आशीष कुमार द्वारा लगातार हाइवे की सुरक्षा के लिए निरीक्षण किया जा रहा है और किसी भी तरह की कोई कोताही न हो। इसके लिए जानकारी ली जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img