Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

वर्ल्ड क्लास होगा रैपिड का हर स्टेशन

  • प्रत्येक स्टेशन पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
  • यात्री वाहन सीधे प्रवेश करेंगे स्टेशन के अंदर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल का हर स्टेशन आधुनिक होगा और यहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ग्राउंड लेवल, कॉनकोर्स लेवल व प्लेटफॉर्म लेवल सभी आधुनिक होंगे। आरआरटीएस परियोजना के तहत बनाए जा रहे सभी स्टेशन इस प्रकार डिजाइन किए गए हैं कि यहां यात्रियों को स्टेशन पर एंट्री प्वाइंट से लेकर एक्जिट प्वाइंट तक फस्ट क्लास का अहसास होगा। किसी भी रैपिड स्टेशन के बाहर वाहनों के जमावड़े की वजह से कोई जाम भी नहीं झेलना पड़ेगा।

रैपिड रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार रैपिड के स्टेशन जिस प्रकार से डिजाइन किए गए हैं। उससे यात्रियों के निजी वाहन से लेकर अन्य वाहन सीधे स्टेशन परिसर के अंदर प्रवेश करेंगे और यहीं पर यत्रियों को उतारा जाएगा। कोई भी वाहन स्टेशन के बाहर पार्क नहीं होगा। स्टेशन के बाहर सड़क परिवहन किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होगा। इसके लिए स्टेशन के नीचे दिल्ली मेरठ मार्ग पर पूर्व निर्धारित चौड़ाई के दो कैरिज वे बनाए जाएंगे और इन कैरिज वे के साइड में सर्विस लेन भी बनाई जाएंगी।

10 11

इस कैरिज वे की मदद से स्टेशन के अंदर जाने वाले वाहनों और मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के प्रवाह में कोई रुकावट नहीं होगी। रैपिड अधिकारियों के अनुसार यहां बनाई जाने वली सर्विस लेन की मदद से निजि वाहन व टैक्सी यात्रियों को सीधे स्टेशन परिसर में ही उतारेगी। सभी स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

मोदीनगर में 75 प्रतिशत पिलर तैयार

मोदीनगर में रैपिड रेल के एलिवेटेड हिस्से के 75 प्रतिशत पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। रैपिड अधिकारियों के अनुसार यहां कुल 250 पिलर बनने हैं। जिनमें से 180 पिलर बनकर पूरी तरह से तैयार हैं। मोदीनगर में रैपिड के लिए दो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। एक मोेदीनगर नॉर्थ और दूसरा मोदीनगर साउथ। रैपिड के यह दोनों ही स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाएं

  1. सुरक्षा जांच
  2. एएफसी गेट
  3. ग्राहक सेवा केन्द्र
  4. अग्नि शामक प्रणाली
  5. टिकटों के आधुनिक काउंटर
  6. खुदरा आउटलेट
  7. स्कैन वेडिंग मशीन
  8. डिस्प्ले बोर्ड
  9. दर्शनीय स्थानों को दर्शाने वाला सिस्टम मैप
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img