Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

टहनियां…

Ravivani 32


कभी कभी टहनियों में
सरसराहट होती है
जब हवाएं साथ होती हैं
लगता है संवाद कर रही
हों जैसे वे आपस मैं
टहनियां कुछ छोटी, कुछ बड़ी
मिलती हैं प्यार से आपस में
कभी देखा नहीं लडते झगड़ते
इन्हें आपस में
टहनियों पर कलरव करते हैं
सुंदर रंग-बिरंगे पंछी
टहनियों पर झूलते हैं
झूले से कम नहीं इनके
लिए ये टहनियां
तेज हवाओं में टहनियों की जान
हथेली पर आ जाती है
जब टूटता है बिखरता है
इनका जीवन अस्तित्व
सोचो टहनियां न हो तो
क्या पेड़ खुश रह पाते हैं
बस ऐसे ही घर में
रिश्ते नातो की असंख्य
कई टहनियां हैं
टहनियां टूटी तो पेड़ रूपी
घर भी टूटता ही है
अच्छा हो हम टहनियों को
टूटने से बचा लें।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img