Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कबाड़ी अज्जू की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

  • न्यायालय के आदेश पर की गई जब्तीकरण की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना परतापुर पुलिस द्वारा आरोपी कबाड़ी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू की लगभग एक करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की गयी। पुलिस ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी पर दर्ज मुकदमे की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में नामित कबाड़ी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र महबूब निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ जोकि शाकिब उर्फ गद्दू पुत्र कल्लू उर्फ शमशुद्दीन निवासी 84 गंज बाजार थाना सदर बाजार के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

04 15

अजरुद्दीन उर्फ अज्जू द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर गैंग के साथियों के साथ मिलकर अपराध करके अवैध रूप से सम्पत्ति एकत्रित की गयी है। जिसके अनुसार अभियुक्त अजरुद्दीन उर्फ अज्जू के भाई जान मोहम्मद पुत्र महबूब निवासी सोतीगंज के नाम अवैध रूप से अर्जित सम्पति भवन संख्या-23 जिसका कुल क्षेत्रफल 32.60 वर्गमीटर दक्षिणी सोतीगंज और अभियुक्त अजुरुद्दीन के भाई ग्यास मोहम्मद पुत्र महबूब निवासी 84 सोतीगंज के नाम पर अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति आवासीय भवन मकान नंबर 51/52 पटेल नगर कुल क्षेत्रफल 58.52 वर्गमीटर कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक यादव व क्षेत्राधिकारी कैंट रुपाली तिवारी के निर्देशन में लगभग एक करोड़ रुपये की सम्पत्ति न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे डुगडुगी बजवाकर उक्त सम्पत्ति को जब्त की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img