जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: बुधवार को सीडी इंटर कालेज पहुंचे पूर्व सैनिक संगठन के हरवेंद्र सिंह राणा एवं संजीव चौधरी ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। पूर्व सैनिक हरवेंद्र सिंह ने छात्रों से कहा कि किसी भी तरह का नशा जहर की तरह होता जिसका असर धीरे धीरे होता है और यह लत इंसान का जीवन खत्म कर देती है। इसलिए किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए। कार्यकम के दौरान पूर्व सैनिक द्वारा अध्यापकों और छात्र/छात्राओ को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

