जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने स्वयंभू सिद्धपीठ मोटा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर नजीबाबाद एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मंडावली एसओ नरेंद्र कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
इसके अलावा फायर बिग्रेड की टीम नजीबाबाद अग्निशमन केंद्र प्रभारी कन्ही सिंह जादौन अपनी पूरी टीम के साथ और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत के नेतृत्व में मंडावली उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित रहे।
इसी बीच डीएम और एसपी मोटा महादेव मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान मोटा महादेव को शीश नवाकर कांवड़ियों के विश्राम के लिए बनाये गए टीन शेड और मोटा महादेव पुलिस चौकी पर ठहरे शिव भक्त कांवड़ियों से यात्रा के अनुभव जाने।

