- भगवानपुर में शहीद जयद्रथ की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
जनवाणी संवाददाता |
बड़गांव: भगवानपुर में शहीद जयद्रथसिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर पहुंचे गणमान्य लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद जयद्रथ अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये गये। वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों में देशभक्ति के गुणों का समावेश करें ताकि भारत माता की ओर कोई नजर उठाने हिम्मत न कर सके।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सुन्दरबनी सेक्टर की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए 21 जुलाई वर्ष 2017 को शहीद हुए भगवानपुर निवासी किसान जसबीर सिंह के बेटे जयद्रथ सिंह की गुरूवार को गांव में आयोजित पांचवी पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं सहित अन्य कई संगठनों के कार्यकतार्ओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होते है। उन्होंने कहां कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है और कभी किसी शहीद की सहादत व्यर्थ नही जाती उनकी प्रेरणा लेकर हजारों जयद्रथ पैदा होते है।
लोक निर्माण राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों में देश भक्ति के गुणों का समावेश करे ताकि मॉ भारती की ओर कोई नजर उठाने की हिम्मत न कर सके। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार राहुल सिंह, पूर्व जिला पंचायत नकली सिंह, भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक कानसिंह राणा, ग्राम प्रधान विशाल राणा, शहीद के पिता जसबीर सिंह, लोकेश फौजी, सम्राट राणा, मुल्की राणा, मिलाप सिंह, मनोज राणा, सुशील, प्रमोद, बिजेन्द्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सहदेव पुन्ड़ीर तथा अध्यक्षता रामकुमार सिंह ने की।

