Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रामलीला मैदान में लग रही दुकानों को हटवाया

  • कोविड-19 गाइड लाइन के अनुपालन के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कस्बे में कैराना रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में लगाई जा रही दुकानों को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। रामलीला के दौरान कोई भी दुकान लगाने पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है।

नगर में श्री रामलीला मंडप पंचवटी रजि. के द्वारा नगर में गुरुवार 15 अक्टूबर से श्री रामलीला का मंचन होना प्रस्तावित है। हर बार नगर में रामलीला के दौरान भव्य मेले का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी है।

जिसके लिए एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी व सीओ कैराना जितेन्द्र कुमार के द्वारा शांति समिति की बैठक कर सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के बारे में बता चुके है। फिर भी, रामलीला मैदान परिसर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने रामलीला मंचन के दौरान सरकार के द्वारा जारी निर्देशों को दुकानदारों को समझाते हुए तत्काल प्रभाव से मेले के लिए लगाई जा रही दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। जिसका पालन ना करने पर दुकानदारों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। जिससे मेला परिसर में दुकान लगा रहे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है।

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह का कहना है कि कोविड-19 के चलते रामलीला मंचन के दौरान किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सभी को सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img