Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कई अवैध निर्माण ध्वस्त

  • एमडीए ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण इंजीनियरों की टीम ने बुधवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। बागपत रोड, अब्दुल्लापुर, लावड़ रोड समेत कई स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को गिरा दिया। पूरा दिन एमडीए का बुलडोजर गरजा।

भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर भीम सिंह आदि द्वारा बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 5000 वर्ग मीटर भूमि में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसकी प्राधिकरण इंजीनियरों ने बाउंड्री वाल, बिजली के खंभे आदि को गिरा दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार विपिन कुमार की अगुवाई में की गई। उनके साथ धीरज सिंह यादव, नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

जोन-बी टू में जयपाल सिंह उल्देपुर पल्लवपुरम फेज द्वितीय लावड़ रोड पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए करीब 4000 वर्ग गज जमीन में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसके खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर दिया। सड़क, बाउंड्री वाल, सीवर, मेन हॉल को ध्वस्त कर दिया।

बागपत रोड पर नंदकिशोर राजेंद्र आदि ने 6000 वर्ग जमीन में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसको प्राधिकरण द्वारा बुलडोजर चलाकर गिरा दिया तथा 10 अवैध दुकानों का निर्माण किया जा रहा था, जिनको सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान महादेव शरण, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

खानापूर्ति की कार्रवाई

बागपत रोड पर जिस नंदकिशोर व राजेन्द्र की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण करने का एमडीए इंजीनियरों ने दावा किया हैं, वहां मौके पर साइट आॅफिस तक बिल्डर का नहीं गिराया गया। ध्वस्तीकरण के नाम पर सिर्फ कुछ नींव भरी हुई थी, उनको तोड़ा गया।

07 16

जो जिन नये मकानों का निर्माण चल रहा था, उनको छुआ तक नहीं गया। एमडीए की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एमडीए इंजीनियरों ने आखिर बिल्डर के साथ दोस्ती निभाई, जिसके चलते जिस तरह से ध्वस्तीकरण होना था, वैसा नहीं किया गया।

ध्वस्तीकरण करने पहुंची टीम बैरंग लौटी

कंकरखेड़ा: खड़ौली बाइपास पर बने प्लॉट की बाउंड्री को लेकर एमडीए के दो जेई आपस में उलझ गए। मौके पर पहुंंचे जोनल अधिकारी ने बाउंड्री वॉल के निर्माण को सही ठहराते हुए जेई व मेट से नाराजगी जाहिर की। एनएच-58 स्थित खड़ौली बाइपास पर ग्रीन जॉन में अवैध निर्माण को लेकर एमडीए के कर्मचारी ध्वस्तीकरण के आदेश लेकर बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस फोर्स की मांग की।

अवैध निर्माण की जगह पर पुलिस व बुलडोजर लेकर पहुंच निर्वतमान एमडीए के जेई महादेव शर्मा ने कार्रवाई को गलत बताया। वर्तमान जेई उमाशंकर शरण ने आदेश सही बताते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं। दोनों जेई में बहस होती रही। मौके पर पहुंचे जोनल अधिकारी अरुण शर्मा ने निर्माण देख जेई व मेट से नाराजगी जाहिर की। जोनल अधिकारी ने ग्रीन जॉन में प्लाट की बाउंड्री वॉल को देख कहा कि यह कोई अपराध नहीं। एमडीए के अनुरूप निर्माण है। इसके बाद टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई। इस मौके पर कंवरपाल, महिपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img