Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

घर में पधारों गजानन जी मेरे घर में पधारो

शहर में धूमधाम से मनाया श्री गणेशोत्सव

जनवाणी संवाददाता |

शामली: श्री गणेश चतुर्थी पर्व शहर के मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम समेत विभिन्न मंदिरों पर गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम हवन पूजन का आयोजन किया गया।

बुधवार को शहर के विभिन्न मुख्य यज्ञमान राजीव गर्ग, आशु गर्ग राज बाबू गर्ग रहे। पूजा अर्चना पंडित उपेंद्र त्रिवेदी ओझा पंडित मोहित द्वारा कराई गई। गणपति बाबा को 56 भोग लगाया गया। जिसके बाद कलाकारों द्वारा गणपति बाबा का भजन कीर्तन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दादा लाल सिंह लचक ने गणपति वंदना से की। ब्रजेश वशिष्ठ द्वारा देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन है।

रवि पाठक द्वारा घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो। पंडित निशांत भागवत पाठक द्वारा देवा जय गणेशा, जय गणेशा सुना कर श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत पर झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में रामलीला झंडा पूजन का भी आयोजन किया गया।

53वें श्री रामलीला महोत्सव का झंडा पूजन व श्रीगणेश शोभायात्रा 4:00 बजे बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस मंदिर हनुमान टीला पर समापन हुई।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल त्रिवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, आनंद बाबू, वैद्य उपेंद्र त्रिवेदी, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, मुकेश मैनेजर, जोगेंद्र पाल शेट्टी, संदीप नामदेव, पंडित दिनेश पाठक, अजय शर्मा, वंश नामदेव, अमित प्रजापति, रमेश धीमान, मनोज मित्तल, बृजमोहन शर्मा, गुल्लू अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...
spot_imgspot_img