- यूनिट हैड और जीएम केन ने गन्ना बुआई की शुरूआत की
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम बलाव में कृषक के यहां असौजी गन्ना बुआई की गई। इस दौरान गन्ना प्रजाति को. 15023, कोलख 14201 एवं को.शा. 13235 की बुवाई की शुरूआत ट्रेंच विधि से 5 फीट की दूरी पर गन्ने की गई।
बुधवार को ग्राम बलवा के कृषक जितेंद्र के खेत में गन्ना बुवाई के समय यूनिट हैड दीपक सालार ने कृषक को प्रोत्साहित किया। साथ ही, गन्ना प्रजाति को. 0238 को लंबे के समय तक बनाए रखने के लिए ऊपरी एक तिहाई हिस्से को शोधित करने की सलाह दी। इसके अलावा नवीनतम उन्नतशील गन्ना प्रजाति को. 15023, कोलख 14201, को.शा.13235 एवं को. 0119 की बुवाई करने की सलाह दी। गन्ना बीज को कार्बंडाजिम एवं एमिडा क्लोरोपिड दवाई से शोधित कर गन्न की बुवाई ट्रेंच विधि से 4-5 फीट की दूरी पर करने तथा सहफसली के रूप में गन्ने की दो लाइनों के बीच एक लाइन आलू, मटर, लाही, सरसों, चना आदि बुआई करने की सलाह दी।
गन्ना बुवाई के समय चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप सालार, महाप्रबंधक गन्ना सुशील खोखर, अतिरिक्त महाप्रबंधक गन्ना एवं विकास केपी सिंह सरोहा, उप महाप्रबंधक गन्ना नरेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक गन्ना दीपक राणा, उप प्रबंधक गन्ना संजय शर्मा, गन्ना पर्यवेक्षक ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।

