Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जिला बार के पूर्व अध्यक्ष और सिपाही में विवाद, हंगामा

  • वकील का आरोप सिपाही ने पिस्टल तानी, एसएसपी आॅफिस पर प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कमिश्नरी पार्क में त्यागी बिरादरी की पंचायत की सूचना पर बैरिकेडिंग होने के कारण लोगों ने अपनी गाड़ियां एसएसपी आफिस के बाहर खड़ी करनी शुरू कर दी थी। एसएसपी आॅफिस के पास बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव त्यागी की कार खड़ी करने को लेकर एक सिपाही से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने अधिवक्ता पर पिस्टल तान दी।

जिसके चलते काफी तादाद में अधिवक्ताओं ने सिपाही के खिलाफ नारेबाजी की। एसएसपी आॅफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन इस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। शनिवार को कमिश्नरी चौराहे पर त्यागी समाज की महापंचायत के चलते अंबेडकर रोड की तरफ का रास्ता पुलिस ने बंद कर रखा था। इस दौरान एसएसपी आॅफिस की तरफ जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजीव त्यागी कार से कचहरी पहुंच गए।

इस दौरान उन्होंने कार एसएसपी आॅफिस के पास खड़ी कर दी। अंबेडकर कचहरी रोड के सामने ड्यूटी पर खड़े सिपाही सत्येंद्र ने अधिवक्ता की कार को खड़ा करने से मना किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजीव त्यागी पर पिस्टल तान दी।

वकील के साथ मारपीट की सूचना पर काफी संख्या में अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी आॅफिस पहुंचे। घटना की जानकारी एसएसपी को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img