Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

प्रभारी मंत्री का खौफ: गोकशों का हुआ सत्यापन

  • एसएसपी ने जनपद के 307 गोकशों को थाने बुलाया किया गया सत्यापन
  • थाना लिसाड़ी गेट पर इनके खिलाफ 11 पशुओं के प्रति क्रूरता की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गोकशी की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी की नाराजगी के बाद अब पुलिस गोकशों के खिलाफ सख्त रुख अपना चुकी है। एसएसपी ने जनपद के 307 गोकशों को थानों में बुलाकर सत्यापन करने के निर्देश दिये। इसको लेकर थानेदारों ने गोकशी के आरोपियों को थाने बुलाकर हड़काया और कहा कि अगर गोकशी की शिकायत मिली तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर जनपद में गोकशों का सत्यापन कराये जाने हेतु अभियान चलाया गया। प्रत्येक थाने से अधिक से अधिक टीमें बनाकर नगर क्षेत्र के कुल-42 व देहात क्षेत्र के कुल-265 गोकशी के अपराधों में संलिप्त रहे अभियुक्तों के मकान और निवास स्थानों पर जाकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया तथा जो गोकश घर पर मौजूद मिले उन्हें थाने पर भी पूछताछ के लिए लाया गया।

25 5

सभी गोकशों को हिदायत दी गयी कि अगर किसी की गोकशीं जैसे संगीन अपराधों में संलिप्तता पायी जाती हैं तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक करते हुए गुंडा, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने एवं गैंग पंजीकरण आदि प्रभावी कार्रवाई भी की जाएगी। जनपद मेरठ में पूर्व में गोकशी की घटनाओं में प्रकाश में आये और जेल गये अपराधियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश जारी किये गए।

चार गोकश पकड़े

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा शहजाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर, जावेद पुत्र जाकिर निवासी मेवगढी गली नंबर-5 मजीदनगर अबू बकर मदरसे के पास थाना लिसाड़ीगेट, नौशाद पुत्र वजीर उर्फ फय्याज निवासी खुशहाल नगर थाना लिसाड़ी गेट और इरशाद पुत्र इब्राहिम निवासी गली नंबर-27 न्यू इस्लाम नगर को गिरफ्तार किया गया।

थाना लिसाड़ी गेट पर इनके खिलाफ 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई। आरोपी इरशाद थाना रोहटा से वांछित है और अभियुक्त नौशाद थाना टीपी नगर से वांछित है। अभियुक्त शहजाद के विरुद्ध थाना जीआरपी जालंधर पंजाब में मुकदमा दर्ज है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img