Home Uttar Pradesh News Bijnor पशु मोबाइल एम्बुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

पशु मोबाइल एम्बुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

0
पशु मोबाइल एम्बुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: केंद्र सरकार द्वारा बीमार पशुओं के उपचार व बेहतर देखभाल के लिए उन्हें घर अथवा अन्य निर्धारित स्थान पर ही उपचार मुहैया कराने की योजना का गुरुवार को धामपुर तहसील मुख्यालय पर शुभारंभ हो गया है। जिसके अन्तर्गत पशुपालन विभाग की ओर से केन्द्र सरकार की योजना के तहत ग्रामीण अंचलों के पशुओं के उपचार के लिए 1962 एम्बुलेंस का क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता, डा.दीप सौरभ सिंह पार्थ, राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।