Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

भाद्रपद पूर्णिमा पर सनातन महासभा ने की 103वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: सनातन महासभा व श्री ठाकुर जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर भाद्रपद पूर्णिमा पर आयोजित 103वी आदि गंगा माँ गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ हरिद्वार की तर्ज पर 07 भव्य मंचो से पूज्य अनंत विभूषित दंडी सन्यासी श्री रामाश्रम जी महाराज के सानिध्य में शनिवार को हुई।

महाआरती का संयोजन कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण ने बताया कि आज महाआरती के पूर्व सनातन संस्कृति को प्रस्तुत करते सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 1008 दीपो से घाट दिवाली की तरह जगमगा उठा और सभी ने पूज्य व्यास मनु जी महाराज व मुख्य अतिथि सांसद जुगुल किशोर के नेतृत्व में विश्व कल्याणकारी सनातन धर्म के विस्तार का संकल्प दीपो से सभी भक्तों को कराया।

महाआरती कार्यक्रम में भक्तों ने स्वयं अपने अपने दीपो से मां गोमती महाआरती करके विसर्जन भी किया।इस भब्य कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष धर्मशील अग्रवाल व विकास मिश्र ने किया और भक्तो को अपनी मिमिक्री से मनोज सारस्वत ने हँसते हँसाते धर्म का ज्ञान तमाम फिल्मी कलाकारों व राजनेताओ की आवाज में दिया।

आज के कार्यक्रम का आयोजन माँ पीताम्बरा देवी 108 कुंडीय महायज्ञ समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ। बाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महाआरती में मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख का खूब प्रयोग किया गया। इस कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्र,,राजेश अग्रवाल संयोगिता चौहान,राजेश शुक्ल, विनोद मिश्र, ममता पांडेय, श्रवण प्रजापति, लखन द्विवेदी, दीप चंद गुप्ता, अजय भदौरिया, संजीत तिवारी, संजय चौबे, कंचन तिवारी, आकाश तिवारी, कमल कपूर, मृदुल दुबे, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img