Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

रंग लाई ‘जनवाणी’ की मुहिम

  • सोहराब गेट डिपो में जर्जर भवन के जीर्णोंद्धार का काम तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोहराब गेट डिपो स्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए लोहे की सीढ़ियां लगाकर छत तक पहुंचने का काम पूरा होने के बाद अब छत और मुंडेरों की मरम्मत का काम भी काफी हद तक कर लिया गया है। इसके बाद भवन की दीवारों की मरम्मत का काम कराया जाएगा।

जनवाणी ने इस संबंध में 18 अगस्त के अंक में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए आरएम केके शर्मा ने परिवहन निगम में निर्माण का कार्य देख रहे अवर अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम भेजकर भवन की दशा का आकलन कराया। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में अवगत कराया कि करीब पांच दशक पुराने इस भवन की दीवारों की चौड़ाई काफी होने के कारण इनकी मरम्मत कराकर भवन को प्रयोग में लाया जा सकता है।

आरएम केके शर्मा के निर्देश पर उन्होंने भवन की मरम्मत का काम शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि पांच दशक पुराने सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय के इस भवन की छत तक जाने के लिए दो भागों में सीढ़ियों लोहे की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया। जिनके सहारे छत तक पहुंचे राज मिस्त्री और श्रमिकों ने छत की सफाई या रखरखाव का काम शुरू कराया है।

छत को नुकसान पहुंचा रही पेड़ की शाखाओं को छांटकर साफ-सफाई के साथ-साथ रिसाव रोकने के लिए छत पर सीमेंट लगाया गया है। छत की मुंडेरों की जर्जर स्थिति को सही करते हुए सीमेंटिड किया गया है। अगले चरण में दीवारों में होने वाले रिसाव को रोकने के लिए सीमेंट का काम कराते हुए प्लास्टर आदि कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img