Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 12 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने ट्वीट की आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर। भाजपा नेताओं ने किया जबरदस्त पलटवार।

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर के जरिए आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा ने इसका पलटवार किया है।

01 CONGRESS BJP


02– पीएम मोदी ने विश्व डेयरी शिखर सम्मलेन का किया उद्घाटन। बोले- लंपी रोग का वैज्ञानिकों ने तैयार किया देसी टीका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। जानवरों में लंपी रोग का देसी टीका वैज्ञानिकों ने तैयार कर लिया है।

02 PM MODI


03– सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट केस की जांच!। गोवा सीएम बोले- गृहमंत्री से करुंगा सिफारिश।

सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के बाद, खासकर सोनाली के बेटी की मांग के चलते हम यह जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं। मैं आज ही गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर यह सिफारिश करुंगा।

03 SONALI FOGAT 2


04– प्रभास को पछाड़ने में नाकाम रहे रणबीर। बाहुबली 2 का यह रिकॉर्ड छूने में छूटे पसीने।

‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, रणबीर कपूर की फिल्म अब भी प्रभास की बाहुबली-2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

04 BAHUBALI


05– आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा दावा। गुजरात में पार्टी कार्यालय पर पड़ा छापा।

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यालय पर गुजरात पुलिस ने रेड डाली और फिर चले गए। हालांकि, इस पर पुलिस ने साफ किया है कि उसे इसकी जानकारी पार्टी के ट्वीट से ही मिल रही है।

05 KEJRIWAL


06– असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी। एबीटी के दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार।

असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से संबंध होने के सबूत मिले हैं।

06 ASAM


07– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धवन होंगे कप्तान। टी20 टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को मिलेगा आराम।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से यह मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में भारत के उन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में शामिल हैं।

07 CRICKET


08– सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आतंकी एंगल की जांच शुरू। एनआईए ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में की छापेमारी।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में तलाशी ले रही है।

08 NIA


09– करोड़ों का गबन करने वाले बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार। ईओडब्लू की टीम कर रही है पूछताछ।

जबलपुर के करोड़पति बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से लौटते ही ईओडब्लू की टीम ने दबिश देकर नागपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है। ईओडब्लू की टीम बिशप को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

09 PADARI BISHAP


10– जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने दिया इस्तीफा। दो और नेताओं का नाम लेकर अब भाजपा ने दी प्रतिक्रिया।

पटना में जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उन्होंने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर भी इस पत्र को शेयर किया है। इस्तीफे के बाद भाजपा ने जदयू पर निशाना साधा है।

10 BIHAR JDU


11– एनीसीपी सेशन के बीच अजित पवार का बागी तेवर। मंच छोड़ बीच कार्यक्रम से निकले।

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन की मीटिंग के दौरान पार्टी सुप्रीमो शरद पवार को लेकर अजित पवार की नाराजगी देखने को मिली। जब मंच पर अजित पवार को संबोधन के लिए बुलाया गया तो वो उठकर चले गए और वापस नहीं लौटे।

11 AJIT PAWAR


12– यूपी में मदरसों से पूछे जाएंगे 11 सवाल। 20 दिन में जिलाधिकारी को देनी होगी सरकार को रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ अनुभाग तीन ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एक चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी में उन सवालों का भी जिक्र किया गया है जो इस सर्वे में पूछे जाएंगे।

12 UP MADARASA


13– सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का पार्टी में बढ़ेगा कद। मिल सकी है अन्य पिछड़ों को जोड़ने की जिम्मेदारी।

समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य की जिम्मेदारी बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद का कद सपा की राजनीति में अभी और बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक पिछड़े वर्ग की दूसरी जातियों को सपा के पाले में लाने के लिए सपा स्वामी प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी देगी।

13 SAPA


14– ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी केस में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला। कोर्ट ने कहा- मुकदमा सुनने योग्य है।

वाराणसी के श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने श्रृंगार गौरी में पूजा के अधिकार की मांग को लेकर दायर याचिका को सुनवाई के योग्य माना है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 07 नियम 11 के तहत इस मामले में सुनवाई हो सकती है।

14 GYANVAPI


15– महागठबंधन से कटा मायावती का पत्ता!। बसपा सुप्रीमों की ‘नो एंट्री’ के पीछे हैं अखिलेश यादव?।

यूपी समेत देशभर में भाजपा के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने के लिए कई नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी विपक्ष के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो पर जमकर निशाना साधा जिसके बाद माना जाने लगा कि मायावती का पता विपक्ष के महागठबंधन से कट चुका है।

15 SAPA BASPA


16– ज्ञानवापी केस को लेकर लखनऊ में ड्रोन से पेट्रोलिंग। पूरे यूपी में हाई अलर्ट, वाराणसी में धारा 144 लागू।

ज्ञानवापी केस को लेकर आज वाराणसी समेत पूरा उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट पर है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, ज्ञानवापी मस्जिद और वाराणसी कोर्ट परिसर जहां छावनी में तब्दील है तो वहीं धारा 144 लागू किया गया है।

16 VARANASI


17– चीन में बैठा मास्टरमाइंड, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की करवा चुका है ठगी। कानपुर क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को दबोचा।

कानपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन शातिरों को पकड़ा है। गिरोह का मास्टरमाइंड चीन का मूल निवासी बताया गया है जो अपने देश में बैठकर भारतीयों को चपत लगा रहा है। पुलिस के मुताबिक अब तक यह गिरोह देश में करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुका है।

17 KANPUR POLICE


18– लोनी बॉर्डर थाने में एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने पहुंचा हत्या का आरोपी सुहैल। गले तख्ती टांगकर बोला, कप्तान साहब मुझे माफ़ करो।

गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाने में एनकाउंटर के डर से हत्या का आरोपी सुहैल सरेंडर करने पहुंचा। आरोपी सुहैल ने अपने गले में तख्ती टांगकर लिखा था कि “कप्तान साहब मुझे माफ करें” “एसपी देहात साहब मुझे माफ करें” मैं आगे से कोई अपराध नहीं करूंगा, थाना लोनी बॉर्डर पहुंचकर हत्या के आरोपी सुहैल ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।


19– अमेठी में अवैध तरीके से बनाए गए मदरसे पर चला बुलडोज़र। मदरसा मालिक पर लगाया दो लाख से अधिक जुर्माना।

अमेठी में हाईवे किनारे बने अवैध मदरसे पर आज जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यह मदरसा चारागाह की बेशकीमती जमीन पर बना हुआ था। सोमवार को एसडीएम, सीओ और पांच थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध मदरसे को प्रशासन ने जमींदोज करवा दिया। साथ ही मदरसा मालिक हसन पर 2 लाख 24 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

19 AMETHI MADRSA


20– आज सोमवार को मेरठ पहुंचे राज्यमंत्री गन्ना विकास राज्यमंत्री। बोले, अब गन्ने में नहीं होती है दलाली, 87 फ़ीसदी हुआ भुगतान।

राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार आज सोमवार को मेरठ पहुंचे। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि अब गन्ने में दलाली नही होती। प्रदेश में 87 प्रतिशत तक गन्ना भुगतान किसानों को किया जा चुका है। जो मिल भुगतान नही कर रही हैं, जिन पर 50 प्रतिशत से अधिक बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

20 MEERUT

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु हाईवे पर मौत की रफ्तार, SUV ने मारी टक्कर, सात ने गंवाई जान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर शुक्रवार...

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बांग्लादेश के आम चुनाव में...
spot_imgspot_img