- गांव सांपला की बेटी ने नीट में पाई 11065 आॅल इंडिया रैंक
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: नीट परीक्षा के घोषित हुए परिणा में में होली हेवन पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अंशिका चौधरी ने आॅल इंडिया रैंक 11065 के साथ अपना चयन सुनिश्चित कर विद्यालय क्षेत्र और परिवार का नाम रौशन किया। विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मालिक और मैनेजर अंकुर राणा ने छात्रा अंशिका चौधरी को पुरुस्कार स्वरूप ट्राफी प्रदान की। गांव सांपला निवासी चयनित छात्रा अंशिका चौधरी ने बताया कि सतत संघर्ष और हार ना मानने की प्रेरणा मेरे विद्यालय होली हेवन पब्लिक स्कूल से ही मिली।
जिसके परिणाम स्वरूप सफलता प्राप्त हुई। विद्यालय के डायरेक्टर चतुवेर्दी मलिक ने कहा कि ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से विद्यालय के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही, विद्यालय का गौरव बढ़ता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने चयनित छात्रा को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद देकर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।
उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने कहा कि छात्रा का नीट परीक्षा में चयन होना उसके कठिन परिश्रम का सुफल है। छात्रा के नीट परीक्षा में चयन से विद्यालय के साथ-साथ गांव सांपला में भी खुशी का माहौल है। खुशी के इस अवसर पर विद्यालय में समस्त स्टाफ में मिठाई बांटी

